Kohramlive : साहस जब समझदारी से मिल जाये, तो चमत्कार होता है। शिवपुरी स्थित साहसिक प्रशिक्षण केंद्र में तैनात मुख्य रिवर गाइड विपिन शर्मा ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। बीते 25 जनवरी की दोपहर करीब एक बजे, गंगा की तेज धार में फंसी एक जान को उन्होंने बाहर निकाला और CPR देकर दोबारा सांसें भी लौटा दीं। यह घटना यूसुफ बीच की है। गुरुग्राम निवासी अविनाश दोस्तों के साथ घूम रहा था। गंगा में आचमन के दौरान एक दोस्त की चप्पल बह गई। उसे बचाने की कोशिश में दोस्त तेज बहाव में फिसलने लगा। दोस्त को बचाने के लिये अविनाश भी नदी में उतरा, लेकिन पल भर में हालात उलट गये और अविनाश खुद डूबने लगा। इसी दौरान मरीन ड्राइव से शिवपुरी के बीच युवाओं को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दे रहे विपिन शर्मा तक चीख-पुकार पहुंची। उन्होंने बिना देर किये सीटी बजाकर अन्य गाइडों को अलर्ट किया। सहायक गाइड जितेंद्र त्यागी ने तुरंत रस्सी फेंकी और विपिन शर्मा ने गंगा में छलांग लगाकर अविनाश को बाहर खींच लिया। तब तक पर्यटक बेसुध था, सांसें थमी हुई थीं। यहीं पर विपिन शर्मा की चिकित्सकीय समझ काम आई। उन्होंने एयरवेज खोलकर करीब 15 मिनट तक CPR दिया। मेहनत रंग लाई, सांसें लौटीं और जान बच गई। 
गंगा में डूबती सांसों को लौटाया रियल लाइफ हीरो…
Date:












