RBI गवर्नर ने दी बड़ी खुशखबरी, Credit Card यूजर्स को मिलेगी ये सुविधा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अगर आप भी Credit Card यूजर हैं और यूपीआई (UPI) इस्‍तेमाल करते हैं, तो आपके लिए महत्‍वपूर्ण खबर। RBI गर्वनर शक्तिकांत दास ने मौद्र‍िक समीक्षा नीत‍ि की घोषणा के मौके बुधवार को रेपो रेट 50 बेस‍िस प्‍वाइंट बढ़ाकर 4.90 करने की घोषणा की। RBI  की तरफ से द‍िए गए लेटेस्‍ट डेवलपमेंट के अनुसार, अब आप यूपीआई (UPI) से क्रेड‍िट कार्ड को भी जोड़ सकेंगे। अगर यूपीआई से पेमेंट करना है तो सेविंग अकाउंट और करेंट अकाउंट के साथ ही क्रेडिट कार्ड (Credit Card) के जर‍िये भी कर पाना संभव होगा। रिजर्व बैंक की तरफ से जल्द ही यह सुविधा शुरू की जाएगी।

रूपे कार्ड से होगी शुरुआत

आरबीआई गवर्नर ने मौद्रिक नीति समिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया क‍ि केंद्रीय बैंक लगातार ड‍िजिटल लेनदेन को बढ़ावा दे रहा है। डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के मद्देनजर क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट करने का निर्णय लिया गया है। इसकी शुरुआत रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) से की जाएगी।

मास्टरकार्ड और वीजा के ल‍िए भी जल्‍द मिलेगी सुविधा

यूपीआई से क्रेड‍िट कार्ड को जोड़ने की प्रक्र‍िया के तहत बाद में इसे मास्टरकार्ड (Mastercard) और वीजा (Visa) समेत अन्य गेटवे आधार‍ित क्रेडिट कार्ड के लिए शुरू क‍िया जाएगा। आरबीआई की तरफ से शुरू की गई इस सुव‍िधा से उन लोगों को फायदा होगा, जो अपनी जरूरत पर क्रेडिट कार्ड से कैश निकालते हैं या पेटीएम आद‍ि में क्रेड‍िट कार्ड से पैसे एड करते हैं।

इस प्रकार होगा क्रेडिट कार्ड से यूपीआई पेमेंट

इस सुविधा के शुरू होने के बाद क्रेडिट कार्ड को स्वाइप किए बिना ही पेमेंट क‍िया जा सकेगा। इसके लिए आप क्रेडिट कार्ड को पहले यूपीआई से लिंक कराएं। उसके बाद क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट करते समय आपको यह ऑप्शन मिलेगा कि आप किस डेब‍िट कार्ड या क्रेड‍िट कार्ड से भुगतान करना चाहते हैं। कार्ड को ओके करने पर आपके रज‍िस्‍टर्ड मोइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके जर‍िये आप पेमेंट कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : पतरसुट्टा दारोगा बाबू का राज खुला, सिट्टी पिट्टी हो गई गुम… देखें

इसे भी पढ़ें : FB पर पुलिसकर्मी ने जिस लड़की से मांगा चुम्मा, वह निकली पत्नी… देखें

इसे भी पढ़ें : CDS की नियुक्ति में रक्षा मंत्रालय ने नियम बदले, इस रैंक के अधिकारी जा सकते हैं इस पद पर

इसे भी पढ़ें : RSS के छह कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, यहां पढ़ें धमकी भरा मैसेज

इसे भी पढ़ें : Varanasi Serial Blast Case: 16 साल बाद फैसला, आतंकी वलीउल्लाह को फांसी की सजा

इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…

इसे भी पढ़ें : ऐसी शादी पहले ना कभी देखी होगी ना सुनी होगी, देखें वीडियो…

spot_img

Related articles:

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

LPG सिलेंडर की कीमत में भारी उछाल, नया रेट… जानें

महीने की शुरुआत आम लोगों और कारोबारियों के लिए महंगाई का नया झटका लेकर आई है। 1 मई यानी आज से LPG सिलेंडर

Gold : सोने में आयेगी भारी गिरावट! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट ने बढ़ाई धड़कनें…

अगर आप सोने(Gold) में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है। वर्ल्ड बैंक की ताजा कमोडिटी मार्केट आउटलुक रिपोर्ट ने सोने को लेकर ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने निवेशकों की धड़कनें तेज कर दी हैं। रिपोर्ट कहती है कि 2026 में सोना

आज भी Gold-Silver के दामों में गिरावट… जानें कितनी

शुक्रवार को सोना-चांदी(Gold-Silver) की चमक कुछ फीकी पड़ गई। MCX पर शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में करीब 1%

Gold Price : सोना-चांदी फिसले, जानें ताजा भाव…

घरेलू वायदा बाजार MCX में मंगलवार को सोने(Gold) और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। कमजोर मांग और वैश्विक संकेतों के चलते निवेशकों ने बिकवाली बढ़ाई। MCX पर 5 जून के सोने(Gold) के वायदा भाव