spot_img
spot_img
spot_img

RBI गवर्नर ने महंगाई में कमी आने की जताई उम्मीद, जानिए क्‍या कहा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अब लोगों को महंगाई से राहत की आशा की जा सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कीमतों में वृद्धि को एक बड़ी चुनौती बताया है, लेकिन उम्मीद जताई है कि अक्टूबर में मुद्रास्फीति की दर सात प्रतिशत से कम रहेगी। सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई, जबकि अगस्त में यह सात प्रतिशत पर थी। दास ने अक्टूबर माह के लिए मुद्रास्फीति की दर में कमी आने की इस उम्मीद के लिए सरकार और आरबीआई के जरिए पिछले छह-सात महीनों में उठाए गए उपायों को जिम्मेदार बताया।

इस तरह समझाई गई स्थिति की वास्‍तविकता

एक कार्यक्रम में शक्तिकांत दास ने कहा कि मुद्रास्फीति को दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखने के लक्ष्य में बदलाव की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि छह प्रतिशत से अधिक की महंगाई दर आर्थिक वृद्धि को प्रभावित करेगी। सरकार ने आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) को मुद्रास्फीति दर दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।

14 अक्‍टूबर को जारी होंगे नए आंकड़े

बता दें कि अक्टूबर महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े 14 नवंबर को जारी होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले छह या सात महीनों में आरबीआई और सरकार दोनों ने ही मुद्रास्फीति को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। दास ने कहा कि आरबीआई ने अपनी ओर से ब्याज दरों में वृद्धि की है और सरकार ने आपूर्ति पक्ष से जुड़े कई कदम उठाए हैं।

इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, मैं रोज 2-3 किलो गालियां खाता हूं, यही न्यूट्रीशन में बदल जाती हैं

इसे भी पढ़ें :रांची से खूंटी जा रही बस का रिंग रोड पर हुआ यह हाल…देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम से SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जताया आभार

इसे भी पढ़ें :बाजार में आएगी Royal Enfield की पहली Electric Bike, जानें कब

इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, 30 दिन में करा लें ये काम

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

सुभाष चंद्रा का आलीशान बंगला 1260 करोड़ में बिका, तोड़े सारे रिकॉर्ड…

Kohramlive : एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने...

BYD SEALION 7 का धमाकेदार Anniversary Edition लॉन्च, जबरदस्त पैकेज…

Kohramlive : भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तेजी से...