Hazaribagh(Chouparan)(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में रथ यात्रा महोत्सव के दौरान प्रशासनिक तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रही। हर साल की तरह इस बार भी आयोजन यादगार रहा, लेकिन इस बार की खास बात यह रही कि कहीं भी कोई गड़बड़ी या जाम की स्थिति नहीं बनी। इसका श्रेय पूरी तरह प्रशासन की तत्परता और समन्वय को जाता है। पूरे आयोजन के दौरान बरही SDO जोहन टुडू, DSP अजीत कुमार विमल, CO संजय कुमार यादव, BDO नितेश पूरे भास्कर और थानेदार अनुपम प्रकाश लगातार तैनात रहे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की मौजूदगी से श्रद्धालुओं को सुरक्षा का पूरा एहसास मिला।
DC-SP ने भी किया दौरा
रथ यात्रा के दौरान हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन खुद मौके पर पहुंचे और यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्था को देखकर संतोष जताया और अधिकारियों की पीठ थपथपाई। सबसे खास बात यह रही कि प्रशासन की समय रहते की गई प्लानिंग और यातायात नियंत्रण की वजह से कहीं भी जाम की स्थिति नहीं बनी, जिससे श्रद्धालुओं ने भी राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने प्रशासनिक अमले की कार्यशैली की सराहना की और रथ यात्रा को संपन्नता और शांति के साथ संपन्न कराने के लिये धन्यवाद दिया।











