Bihar : मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मीनापुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं मृतक के घर में कोहराम मच गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हीरो कंपनी की CD डिलक्स बाइक(BR06BV/ 3970) को बरामद किया है। वहीं पुलिस अपराधियों की खोज में जुट गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘अभी-अभी ख़बर मिली है कि मीनापुर (मुजफ्फरपुर) में हमारी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। खबर सुनकर मर्माहत हूं। दुख की इस घड़ी में मैं अपनी पूरी पार्टी के साथ उनके परिवार के साथ खड़ा हूं। भगवान दिवंगत आत्मा को शान्ति दें और परिजनों को दुख सहने की ताकत। पुलिस-प्रशासन बिना समय गंवाए आवश्यक कार्रवाई करे।‘
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार







