उत्तरप्रदेश : यूपी के कानपुर से दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है। जिसमें एक दबंग युवक ने शौच के लिए गई एक लड़की के साथ रेप किया। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले में पीड़िता ने जो कुछ कहा वो काफी सोचनीय है। देश भर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर शौचालय बनाया जा रहा है। शहर में निगम के स्तर से और गांव में पंचायत के स्तर से योजना चलाई जा रही है। लगातार घर-घर शौचालय बनाने का दावा भी किया जा रहा है। मगर पीड़िता के बयान ने योजना की सच्चाई को उजागर किया है। पीड़िता का कहना है कि अगर में शौचालय होता तो उसके साथ ऐसी घटना नहीं होती।
इसे भी पढ़ें : जेल जायेंगे खेसारी लाल यादव! जानिए क्या है मामला …
घर में शौचालय न होने की वजह से लड़की शौच के लिए खेत गई थी। इसी दौरान गांव के एक दबंग युवक ने लड़की के साथ रेप किया। घटना के बाद लड़की बेहद घबरायी और गुस्से में है।
इसे भी पढ़ें : पैसे लेकर नहीं किया जमीन का म्यूटेशन, तो दे दी सुपारी, ऐसे हुआ खुलासा
अस्पताल में इलाज करा रही लड़की का भाई जब वहां पहुंचा तो वह उससे लिपट गई और रोते हुए कहने लगी, घर में शौचालय न होने के चलते दरिंदों ने ऐसी वहशी हरकत की। लड़की के साथ शुक्रवार को गांव के ही एक दबंग युवक ने रेप किया था। लड़की ने बताया कि वो पिछले छह महीने से उसके पीछे पड़ा हुआ था।
पीड़िता के भाई का कहना है कि बहन शौच के लिए गई थी। उसी दौरान गांव के ही सुबोध नामक युवक ने उसे पकड़कर उसके साथ रेप किया। हमारे घर में शौचालय की सुविधा नहीं है। इसके कारण यह घटना हुई। इस वारदात के बाद से गांव के लोगों में गुस्सा है। बताया जा रहा है कि आरोपी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। घटना के बाद से आरोपी परिवार समेत भागने की कोशिश की। लेकिन रेलवे लाइन के पास गांव वालों ने उसे पकड़ लिया और जमकर धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : इधर फंदे पर लटका मिला बाप-बेटे का शव, उधर जली मिली मां-बेटियों की लाश
***इसे भी पढ़े : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद… ***
***इसे भी पढ़े : Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज… ***
***इसे भी पढ़े : JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री… ***
***इसे भी पढ़े : Advertise With Us ***
***इसे भी पढ़े : जो बाइडेन होंगे अमेरिका के राष्ट्रपति, कमला हैरिस उपराष्ट्रपति ***
***इसे भी पढ़े : भयानक IED ब्ला’स्ट, 3 जवान शहीद… ***
***इसे भी पढ़े : UP : बारात लेकर निकले दूल्हे को मा’र दी गो’ली, दुल्हन करती रही इंतेजार… ***






