बर्थडे पर रणवीर ने फैंस को हिला डाला

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आज रणवीर सिंह 40 साल के हो गये, लेकिन सोशल मीडिया पर उम्र की नहीं, तेज़ नजरों और धधकती स्क्रीन प्रजेंस की बात हो रही है। क्योंकि आज रणवीर का बर्थडे गिफ्ट फैंस को मिला है। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर’ का दमदार टीजर रिलीज हुआ है। टीजर ने जैसे ही पर्दा उठा, X पर #DhurandharTeaser ट्रेंड करने लगा और फैंस की प्रतिक्रिया ने साफ कर दिया रणवीर सिंह 2.0 मोड में लौट चुके हैं… और इस बार कोई हल्के में लेने की गुंजाइश नहीं। रणवीर का डार्क, इंटेंस और एकदम ट्रांसफॉर्म्ड लुक देखकर फैंस ने कहा “पद्मावत वाला रणवीर वापस आ गया है और इस बार वो और भी उग्र है।” एक यूजर ने लिखा “रणवीर सिंह ने हर सहजता और हर सीमा तोड़ दी है। #धुरंधर एक धमाका करने वाला है!” दूसरा फैन बोला “टीज़र की सबसे बड़ी ताक़त इसकी कास्ट है आर. माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और मेरे फेवरेट अक्षय खन्ना! रणवीर तो धुरंधर हैं ही, अब ये पूरी टीम भी बवाल करेगी!”

रणवीर का रिबर्थ स्क्रीन पर

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (2023) के ढाई साल बाद रणवीर की ये वापसी सिर्फ एक फिल्म नहीं, एक पुनर्जन्म की तरह देखी जा रही है और टीज़र की ये एक लाइन जैसे सबकुछ बयां कर देती है। “घायल हूं… इसलिए घातक हूं!” ‘धुरंधर’ अगस्त 2025 में रिलीज हो सकती है और अगर टीज़र ही इतना आग लगा रहा है, तो फिल्म आने पर सिनेमाघर रणवीरमय होना तय है।

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...