Mumbai : अभिनेता रणवीर सिंह को उनके घर व्हॉट्सएप पर धमकी भरा वॉइस नोट मिला है, जिसमें करोड़ों रुपये की मांग की गई है। पुलिस के मुताबिक, यह धमकी रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना के बाद आई है। मुंबई पुलिस ने अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी है और धमकी भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। रणवीर और दीपिका की सोसाइटी के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस को पत्र भी लिखा है। यहां याद दिला दें कि 31 जनवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग हुई थी। उस दौरान रोहित घर पर मौजूद थे और कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






