spot_img
spot_img
spot_img

अयोध्या की तर्ज पर भव्य बनेगा रांची का तपोवन मंदिर, CM ने किया शिलान्यास

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : आज रांची की पावन मिट्टी ने एक नये सपने को जन्म दिया। अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा रांची का तपोवन मंदिर। 14 अप्रैल की सुबह, जब सूरज ने आसमान पर नई उम्मीदों की रेखा खींची, तब CM हेमंत सोरेन ने ऐतिहासिक तपोवन मंदिर परिसर में शिलान्यास कर आस्था की नींव रखी। लगभग 100 करोड़ की लागत से बनने वाला यह मंदिर न केवल एक संरचना होगा, बल्कि जन-जन के विश्वास का प्रतीक बनेगा।

जय श्रीराम के गूंजते नारों के बीच, शिला पूजन हुआ – मकराना के पत्थरों से गढ़े इस सपने को अगले तीन वर्षों में साकार करने का संकल्प लिया गया। मंदिर की ऊंचाई 62 फीट होगी और निर्माण शैली दक्षिण भारत की नागर शैली होगी, जो रांची को भी सोमनाथ जैसी भव्यता से जोड़ देगी। अयोध्या और सोमनाथ मंदिर के शिल्पकारों की परंपरा से जुड़े आशीष सोनपुरा ने मंदिर का डिज़ाइन तैयार किया है। यह मंदिर न केवल भूकंपरोधी होगा, बल्कि रात्रि में दूर से भी दिव्य दीप्ति बिखेरेगा।

Historic Temple Of Ranchi
तपोवन मंदिर का स्वरूप

इस खास मौके पर CM ने अपने ‘X’ हैंडल पर पोस्ट कर लिखा कि “आज रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर के नवनिर्माण के शुभ अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुआ। आने वाले समय मे भव्य बनेगा श्री राम जानकी तपोवन मंदिर। आज इस अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार।”

Image

इसे भी पढ़ें :बंद घर, सुनसान रातें और गुलेल की मा’र, क्या बोले सिटी SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में झ’ड़प, पुलिस अलर्ट…

इसे भी पढ़ें :मंत्री सुदिव्य बोले, झारखंड से जुड़िये, जहां हर मोड़ पर एक कहानी है…

इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार हो सकती हैं शेख हसीना…

इसे भी पढ़ें :मायावती ने आकाश आनंद को किया माफ, वहीं उत्तराधिकारी…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...