Ranchi : राजधानी के ST. MICHAEL’S SCHOOL ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 15 मई को स्कूल ने स्टूडेंट्स के अभिभावकों को फीस स्ट्रक्चर भेजा है। इसमें फीस के अलावा एनुअल चार्ज और स्पोर्ट्स चार्ज भी एड किया गया है। छठी क्लास के स्टूडेंट्स से 6650 रुपये एनुअल चार्ज, 6555 रुपये क्वाटरली फीस और 450 रुपये क्वाटरली स्पोर्ट्स फीस की मांग की गई है। यह फीस स्ट्रक्चर प्रिंसिपल के आदेश से जारी की गई है।
यहां याद दिला दें कि महामारी की वजह से स्कूल भी लंबे समय से बंद है। बच्चे केवल ऑनलाइन क्लास कर रहे हैं। अभिभावकों को थोड़ी राहत देने के लिए सरकार ने आदेश जारी किया था। जिसमें स्कूल प्रबंधन से केवल ट्यूशन फीस लेने की बात कही गई थी। बाकी चार्ज नहीं लेने को कहा गया था। मगर स्कूल प्रबंधन के द्वारा ट्यूशन फीस के अलावे भी कई प्रकार के फीस वसूले जा रहे हैं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन से तीन अलग-अलग नंबरों पर बात करने की कोशिश की गई। पर किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।

इसे भी पढ़ें : रांची के कोविड सेंटर से हटाये गए 18 डॉक्टर, जानिए कहां-कहां भेजे गए
इसे भी पढ़ें : आप बैठिये मैं बाथरूम से आ रही हूं …और प्रेमी संग हो गई फरार, फिर पति ने किया ये…








