Ranchi : झामुमो, भाजपा और आजसू पर जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज मिश्र जमकर बरसे। पंकज मिश्र ने कहा, “राज्य गठन के बाद से ही नेताओं और अधिकारियों के बीच का ‘खास प्रेम’ झारखंड के लिए अभिशाप बन गया।” बाबूलाल मरांडी और उनके प्रधान सचिव आर.के. श्रीवास्तव की कहानियां, तो अर्जुन मुंडा काल में मनचाहे पोस्टिंग पाने वाले अधिकारियों के किस्से, सबको उन्होंने खुलकर मंच पर रख दिया।
आजसू पर सबसे बड़ा वार
मिश्र ने आरोप लगाया कि “भाजपा सरकार में अधिकारियों से सबसे ज्यादा गठजोड़ आजसू ने किया। अच्छे अधिकारी किनारे कर दिये गये और “नतीजा देने वाले अफसर हाशिए पर चले गये।” पंकज मिश्र ने कहा कि झामुमो अब उसी परंपरा को और आगे बढ़ा रहा है। पूर्व DGP नियाज अहमद और वर्तमान DGP अनुराग गुप्ता पर उठते सवाल,
मंजनाथ भजयंत्री का मामला चुनाव आयोग तक पहुंचना, सबको उन्होंने झामुमो के “अफसर-प्रेम” का सबूत बताया। मिश्र ने तीखे शब्दों में कहा, “अफसर और नेता की मिलीभगत झारखंड को रसातल की ओर धकेल रही है, और भुगतना पड़ रहा है राज्य की भोली-भाली जनता को।”










