spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

स्मार्ट सिटी में रांची बेजोड़, रैंकिग में मिला दूसरा स्थान…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची स्मार्ट सिटी ने बड़ी छलांग लगाई है। पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल किया है। केंद्र द्वारा जारी राज्यों की रैंकिंग में झारखंड को देश भर में अव्वल स्थान प्राप्त हुआ है। इस रैंकिंग में कुल 350 अंकों में रांची को 324.48 अंक मिले हैं। वहीं प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले गुजरात के शहर सूरत को 335.79 अंक प्राप्त हुये। स्मार्ट सिटी द्वारा किये जा रहे कामों की बदौलत रांची ने देश के टॉप 10 शहरों में अपना स्थान सुरक्षित रखने का काम किया है। रांची के धुर्वा क्षेत्र में बन रहे स्मार्ट सिटी में आधारभूत संरचना के विकास का कार्य लगभग पूरा हो चुका है, वहीं शेष काम बहुत जल्द पूरा हो जायेगा। वहीं तीन चरणों में आवासीय, मिक्स यूज, इंस्टिट्यूशनल, हेल्थ सेक्टर और पब्लिक सेमी पब्लिक नेचर के कई बड़े प्लॉट का इ-ऑक्शन भी हो चुका है। चौथे चरण के ऑक्शन का कार्य प्रक्रियाधीन है।

रांची स्मार्ट सिटी के CEO अमित कुमार ने अपनी खुशी का इजहार करते हुये कहा कि स्मार्ट सिटी का पूरा काम CM हेमंत सोरेन और नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे की मॉनिटेरिंग में हो रहा है। उनकी कोशिश है कि झारखंड की जनता को बेहतर से बेहतर नागरिक सेवाओं के साथ एक विश्व स्तरीय शहर दे सके। उन्होंने कहा कि पैन सिटी में भी इंटेलिजेंट कमांड सेंटर की मदद से लोगों को कई मदद पहुंचाई जा रही है।

रैंकिंग के लिए सरकार द्वारा निर्धारित मानदंड

  • स्मार्ट सिटी मिशन की योजनाओं के तहत हो रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने पर मिलने वाला अंक।
  • नन एससीएम के तहत चल रही योजनाओं के पूर्ण होने पर प्राप्त होने वाला अंक।
  • फंड यूटिलाइजेशन।
  • पिछले माह का एक्सपेंडिचर।
  • इंडिया साइकिल फॉर चेंज और ट्रांसपोर्ट फॉर ऑल के लिए उठाये गये कदम।
  • ट्यूलिप के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे बच्चों को कराए गए इंटर्नशिप ।
  • सिटी लेवल एडवाइजरी फॉर्म की बैठकों इत्यादि।

 

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...