spot_img
spot_img

रांची बनेगा खेल का अंतरराष्ट्रीय गंतव्य

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : “4th SAAF Senior Athletic Championship, 2025” की तैयारियों पर आज रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इस प्रतिष्ठित एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत, बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका के नामचीन एथलीट, प्रशिक्षक और तकनीकी पदाधिकारी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य दक्षिण एशिया में खेलों को नई दिशा और पहचान देना है। यह खेल रांची के मोरहाबादी बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, में होगा। ये खेल 24 से 26 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। DC मंजूनाथ भजन्त्री ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवायें, मीडिया कवरेज, आवास एवं परिवहन व्यवस्था, आपातकालीन प्रोटोकॉल और दर्शकों की सुविधा जैसे अहम मुद्दों पर समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह आयोजन न केवल खेल भावना को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि रांची को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान दिलायेगा। बैठक में रांची पुलिस कप्तान राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था राजेश्वर नाथ आलोक, SDO उत्कर्ष कुमार, जिला नजारत उप समाहर्ता, डॉ. सुदेश कुमारजिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र सिंह एवं SAAF अधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

विभागों को सख्त निर्देश

  • सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर किसी भी प्रकार की कमी को दूर करें।
  • स्टेडियम परिसर और दर्शक दीर्घा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हों।
  • खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता में रहे।
  • मीडिया कवरेज और प्रचार-प्रसार को प्रभावी बनाया जाये।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...