spot_img
spot_img
spot_img

लेट नाइट इंस्पेक्शन पर निकले रांची SSP, दो थानेदारों से…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची की सड़कों पर रविवार देर रात SSP राकेश रंजन अचानक निकल पड़े। बिना किसी पूर्व सूचना के किये गये इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में हलचल मच गई। SSP ने बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू, बायपास और अरगोड़ा चौक समेत कई इलाकों का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात की, वाहनों की चेकिंग और बल की तैनाती की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर ओरमांझी और पिठोरिया थाना प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा गया।

SSP राकेश रंजन ने साफ कहा कि “कानून-व्यवस्था से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।” उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, पुलिस बिना दबाव सख्त कार्रवाई करे। उनका संदेश साफ था, रांची में अब लापरवाही नहीं, सिर्फ सख्ती चलेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...