spot_img

“जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा रांची रेलवे स्टेशन… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन आज जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। मौका था झारखंड आस्था स्पेशल ट्रेन के अयोध्याधाम से वापस रांची लौटने का। गुजरे 2 फरवरी को करीब 15 सौ लोग रांची से अयोध्याधाम रामजन्मभूमि मंदिर तीर्थ के लिए गये थे। तीन फरवरी को ट्रेन अयोध्या धाम पहुंची थी। तीन और चार फरवरी को वहां सभी लोगों ने सरयू नदी, हनुमान गढ़ी और श्रीरामजन्म भूमि के दर्शन किए। इसके बाद अयोध्या नगरी घूमकर वापस रांची लौटे।

यात्रा प्रमुख सह विहिप प्रांत सह मंत्री रंगनाथ महतो ने मीडिया को बताया कि ट्रेन के अन्दर भी जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे। कई लोग हनुमान चालीसा का पाठ करते भी दिखे। राम भक्तों की टोली में महिला,पुरुष बुजुर्ग सभी शामिल थे। रंगनाथ महतो ने बताया कि यह सफर काफी अच्छा रहा। अयोध्या पहुंचने के लिए रेलवे ने ये बेहतरीन सुविधा दी है। यहां से लेकर अयोध्या तक स्वागत देखकर मन गदगद है।

इस यात्रा में विश्व हिंदू परिषद्, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद,लघु उद्योग, वनवासी कल्याण केन्द्र, विद्या भारती, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति एवं अन्य आयाम के लोग इस दर्शन में शामिल हुए। विहिप प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह,प्रांत उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव, प्रान्त कार्यवाह संजय कुमार, क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य राकेश लाल, सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, प्रांत प्रचार प्रसार सहप्रमुख प्रकाश रंजन, अरविन्द सिंह, कमलेश सिंह, मनोज चंद्रवंशी,रेणु अग्रवाल, विभाग मंत्री कृष्ण कुमार झा, रवि शंकर राय,कैलाश केसरी, चंद्रदीप दुबे,अमर प्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : चंपाई सोरेन सरकार की पहली कैबिनेट में तीन प्रस्तावों पर लगी मुहर… जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 346 पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर, पूरी लिस्ट देखें

इसे भी पढ़ें : येलो अलर्ट पर रांची, आज इन इलाकों में बारिश…

इसे भी पढ़ें : चंपई सोरेन ने ली शपथ, हो सकते हैं दो डिप्टी CM…

इसे भी पढ़ें : “रूम में भूत है, बुलाते रहता है”… फिर मचा BIT मेसरा में तहलका

इसे भी पढ़ें : बारिश के बाद बढ़ी कनकनी, कैसा रहेगा अगला चार रोज… जानें

इसे भी पढ़ें :महागठबंधन के विधायक नहीं जा सके हैदराबाद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :जीजा-साले की एक साथ दर्दनाक मौ*त… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...