Ranchi : बीते कुछ दिनों में राजधानी रांची में 2 ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों में लूट की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने कई लुटेरों को अरेस्ट भी किया है। वहीं लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। राजधानी रांची में ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिहाज से आज SSP चंदन कुमार सिन्हा ने रांची के सभी ज्वेलर्स प्रतिष्ठानों के मालिक और प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की। इन वारदातों को रोकने के लिहाज से SSP ने कई सुझाव दिये और उनकी भी बातें सुनी। SSP ने व्यवसायियों से अनुरोध किया कि वे अपने प्रतिष्ठानों में और इसके आसपास हाई क्वालिटी के CCTV कैमरे जरूर लगायें। वहीं अपने दुकान में अलार्म सिस्टम जरूर लगवायें। यह काफी सस्ता होता है जिसे हर दुकानदार खरीद सकता है। ताकि घटना के समय कोई ना कोई कर्मचारी मौका मिलते ही अलार्म को बजा सके। जिससे पुलिस अलर्ट हो जायें, और वारदात को रोका जा सके। वहीं अगर कोई संदिग्ध लगातार दुकान के आसपास दिखे, तो तुरंत पुलिस को खबर करें। SSP ने यह भी कहा कि अगर व्यवसायी सक्षम हो तो गार्ड जरूर रखे। SSP ने यह भी कहा कि किसी भी कीमत पर बिना उचित पहचान के कोई भी गहने न खरीदें। गहने की खरीद और बिक्री के लिए जो SOP बनायी गयी है उसी के अनुसार इसकी खरीद बिक्री करें। नियम का उल्लंघन करने वाले जेवर कारोबारियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन के उजाले में महिला के साथ हो गया कांड…
इसे भी पढ़ें :कई विभागों में वैकेंसी, लाखों में सैलरी… डिटेल्स यहां
इसे भी पढ़ें :राजधानी में दिन के उजाले में महिला के साथ हो गया कांड…
इसे भी पढ़ें :हरियाणा में INLD और BSP ने मिलाया हाथ, ये होंगे CM!
इसे भी पढ़ें :अमरकंटक एक्सप्रेस में मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :टीम इंडिया नहीं जायेगी पाकिस्तान, किसने कहा… जानें
इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति मुर्मू और साइना नेहवाल आमने-सामने… देखें
इसे भी पढ़ें :भारत ने फिर जिम्बाब्वे को दी शिकस्त…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर फहीम खान के भांजे की ह*त्या, सनसनी
इसे भी पढ़ें :पुलिस स्टेशन में मिला बड़ा सा कोबरा… देखें वीडियो