Ranchi : रात में हुई लूट का रांची पुलिस ने अगले ही दिन खुलासा कर लिया। लूटी गई रकम को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को मंगलवार की सुबह सूचना मिली कि बेड़ो के करांजी पेट्रोल पंप के कर्मी से मारपीट कर बिक्री के 60514 रुपये सोमवार की रात करीब पौने 9 बजे अपराधियों ने लूट लिया। रूरल एसपी मो. नौशाद आलम की देखरेख में बेड़ो डीएसपी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने ग्रामीणों की मदद से लूटपाट में शामिल जहीर अंसारी को बेड़ो के खत्रीखटंगा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जहीर की निशानदेही पर पुलिस ने करांजी के जराटोली से लूटपाट के दूसरे आरोपी सईद अंसारी को भी दबोच लिया। सईद की निशानदेही पर लूट के 45 हजार रुपये भी बरामद कर ली गई। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने बताया कि अपने किसी शौक को पूरा करने के लिए दोनों ने लूटपाट की थी। दोनों बेरोजगार थे।
इसे भी पढ़ें : रांची का लाल, रूस में दिखायेगा कमाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्या कर रही महिलाएं
इसे भी पढ़ें : भारत की इस ट्रेन में फ्री में कर सकतें हैं सफर, नहीं लगता रेल टिकट
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में पलटी तेज रफ्तार बस, कराहते रहे यात्री और …
इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…
इसे भी पढ़ें : मां-बाप के सामने बीच सड़क पर मर गया जवान लड़का, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : इस हाइटेक और घातक हथियार से पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर हमला, देखें तस्वीरें…






