spot_img
spot_img
spot_img

रांची को मिली रफ्तार की सौगात, रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : 3 जुलाई 2025, गुरुवार की सुबह झारखंड के लिए एक नई दिशा, नई राह और नए सपनों का दिन बन गई। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रांची के रातू रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करते हुये झारखंड को 6300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। जब गडकरी रांची पहुंचे, तो फूलों की बारिश से उनका स्वागत हुआ। 560 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एलिवेटेड कॉरिडोर से अब रांची के नागरिकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। यह फ्लाईओवर सिर्फ एक सड़क नहीं, बल्कि शहर को जोड़ने वाला एक उम्मीद भरा पुल है। इसके साथ ही 6300 करोड़ की लागत वाली कई प्रमुख योजनाओं का लोकार्पण किया गया। वहीं करोड़ों की लागत की कई प्रमुख योजनाओं का शिलान्यास किया गया। मौके पर नितिन गडकरी ने कहा “सड़कें सिर्फ़ रास्ते नहीं होतीं, ये विकास की रीढ़ होती हैं। झारखंड को अब विकास की मुख्यधारा में और तेजी से जोड़ा जायेगा।”

लोकार्पण की गईं प्रमुख योजनाएं (कुल लागत: ₹6300 करोड़)

  • पलमा से गुमला तक फोर लेन सड़क – ₹1900 करोड़

  • रातू रोड फ्लाईओवर, रांची – ₹560 करोड़

  • बाराहाट–तुलसीपुर दो लेन रोड – ₹70 करोड़

  • बरही–कोडरमा फोर लेन सड़क – ₹825 करोड़

  • गोड्डा से सुंदरपहाड़ी रोड – ₹100 करोड़

  • गिरिडीह शहर सड़क चौड़ीकरण – ₹20 करोड़

  • शंखा से खजुरी तक फोर लेन रोड – ₹1130 करोड़

शिलान्यास की गईं योजनाएं

  • दामोदर नदी पर हाईलेवल पुल व आरओबी – ₹285 करोड़

  • मुर्गाताल से मानपुर रोड चौड़ीकरण – ₹95 करोड़

  • सिमडेगा जिले में 8 हाईलेवल पुल – ₹35 करोड़

  • छत्तीसगढ़ सीमा से गुमला तक फोर लेन रोड – ₹1330 करोड़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...