Ranchi : झारखंड के छोटे-बड़े गैंगस्टरों की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की पूरी तैयारी की जा रही है। जेल में बंद और जेल के बाहर एक्टिव गैंगस्टरों और उसके गुर्गों की पूरी लिस्ट तैयार की गई है। वहीं चुनिंदा कुछ जिलों के पुलिस कप्तानों को यह टास्क दिया गया है कि किसी भी हालत में संगठित आपराधिक गिरोह को नेसताबूद कर ही दम लें। यह आदेश DGP अजय कुमार सिंह ने दिया। पुलिस कप्तानों को पूरी छूट दी गई है कि क्राइम कंट्रोल और अपराधियों के उठते फन को कुचलने के लिए ठोस कार्रवाई करें। हर छोटे-बड़े क्रिमनलों की एक्टिविटी को गौर करते हुए कानून सम्मत कार्रवाई करें। फरार अपराधियों को सलाखों में डाले। DGP के आदेश पर इस मसले पर आज एक हाई लेवल मीटिंग हुई।
मीटिंग में बोकारो, रांची, धनबाद, रामगढ़, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू एवं लातेहार के पुलिस कप्तान और DIG वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। सभी को अपराध पर लगाम और साइबर क्रिमनलों पर अंकुश लगाने को कहा गया है। गैंगस्टरों के आर्थिक तंत्र को भी तीखी चोट देने का निर्देश दिया गया। आज की मीटिंग में CID के IG असीम विक्रांत मिंज, DIG M तमिल वानन, SP S कार्तिक और ATS के SP सुरेंद्र कुमार झा सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : रांची के कोयला चोर चेलंगदाग और चुरुगडा जंगलों में एक्टिव
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इस जिले में अब इन लोगों को नहीं मिलेगा राशन, देखें…
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…
इसे भी पढ़ें : रांची में अब ‘नो रिस्क’ बोटिंग, DC ने दिये सख्त निर्देश… जानें
इसे भी पढ़ें : Bengal Chunav Result : रुझानों में BJP की प्रचंड धमक, ममता बोलीं, सूर्यास्त के बाद जीतेंगे
इसे भी पढ़ें : साढ़े चार महीने की ‘नन्ही नजर’ ने जीता अवार्ड…
इसे भी पढ़ें : मधुबनी में बहू ने सास को उतारा मौ’त के घाट…






