RANCHI : रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बिरसा मुण्डा फुटबॉल स्टेडियम, मोरहाबादी स्थित ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया। भारत निर्वाचन आयोग के तय मानकों के आधार पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयर हाउस खोल सुरक्षा व्यवस्था, ईवीएम के रख- रखाव समेत अन्य मानकों का जायजा लिया गया।
समय -समय पर होता रहता है निरीक्षण
डीसी ने जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्रतिवेदन राज्य निर्वाचन विभाग को भेजने को कहा। बता दें कि समय-समय पर EVM वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण कर रख-रखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट राज्य निर्वाचन विभाग को समर्पित करना होता है।
निरीक्षण के दौरान सभी कर्मियों की रही मौजूदगी
राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मांडर विधानसभा उपचुनाव के तीन महीने पूरे होने के बाद सेपरेट रखे गए बैलेट यूनिट और वीवीपैट को सेन्ट्रालाइज करने व रखने की सहमति भी बनी। निरीक्षण के दौरान वेयर हाउस की ड्यूटी पर लगे पदाधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : सनकी शख्स का थाईलैंड में कोहराम, पत्नी बच्चे सहित 34 को भून खुद को भी मिटा डाला
इसे भी पढ़ें :विसर्जन के दौरान मची चीख पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :PM मोदी ने विजयादशमी पर हिमाचल के लोगों को दी बड़ी सौगात, एम्स का किया लोकार्पण
इसे भी पढ़ें :चारों धामों के कपाट बंद करने का ऐलान, जानिए Date
इसे भी पढ़ें :रामगढ़ में बड़ा हादसा, काल के गाल में समा गये 5 लोग
इसे भी पढ़ें :सीवर टैंक साफ करने के दौरान दम घुटने से 4 सफाई कर्मियों की गई जान
इसे भी पढ़ें :लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें










