रांची ने रचा नया इतिहास, मिला आठवां स्थान…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : झारखंड की राजधानी रांची ने हरियाली और स्वच्छता की नई मिसाल कायम की है। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पहल स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) अभियान में रांची ने पूरे राज्य में आठवां स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि यहां के बच्चे सिर्फ किताबों से नहीं, प्रकृति से भी सीखना जानते हैं। रांची के 3304 स्कूलों में इस हरित क्रांति की गूंज सुनाई दी। लक्ष्य 2,31,280 पौधे लगाने का था। परिणाम 2742 स्कूलों में 1,52,527 पौधे धरती मां की गोद में रोप दिये गये। यह 65.95% उपलब्धि रांची के बच्चों की धरती से जुड़ाव की कहानी है। राज्य स्तर पर कुल 44,438 स्कूलों ने मिलकर 31 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा था, जिसमें 57.22% पौधरोपण पूरा हुआ। इस सूची में गुमला जिला पहले स्थान पर रहा, वहीं, पलामू सबसे नीचे रहा। SHVR अभियान में स्कूलों को 60 मानकों पर परखा गया,  जहां सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि पर्यावरणीय स्थिरता, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, दिव्यांग सुविधा, समावेशी वातावरण और शैक्षणिक उत्कृष्टता जैसे पहलू शामिल थे। पहले स्कूलों ने ऑनलाइन स्वमूल्यांकन किया, फिर जिला और प्रखंड स्तर पर निरीक्षण दलों ने इसकी पुष्टि की। रांची ने सभी स्तरों पर अपने प्रदर्शन से विशेषज्ञों का दिल जीत लिया। खेल पदाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि  “स्वच्छ और हरित स्कूल परिसर न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि उनके भीतर जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना भी जगाते हैं। यह सिर्फ पौधे नहीं, बल्कि भविष्य के बीज हैं।” राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को सम्मानित किया जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...