Chouparan(Krishna Paswan) : राजकीय प्राथमिक विद्यालय चोरदाहा में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामवृक्ष ठाकुर बनाये गये। इंद्रदेव यादव को उपाध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष पद के लिये तीन उम्मीदवार मैदान में थे। इसमें सबसे ज्यादा वोट रामवृक्ष ठाकुर को मिले। इसके अतिरिक्त 10 सदस्यों का भी चयन किया गया। चुने गये सदस्यों के नाम इंद्रदेव यादव, रंजीत यादव, विजय यादव, कुशांत सिंह, कृष्ण रविदास, प्रीति देवी, बेबी देवी, नीतू देवी, अनीता देवी, रूपा देवी हैं।
मौके पर स्कूल के प्राचार्य अरुण रविदास, युवा समाजसेवी कृष्णा पासवान, रंजू देवी, प्रियंका देवी, पिंटू राणा, बिगन यादव, मुन्ना पासवान, सन्नी पासवान, दिलीप शर्मा, मनोज ठाकुर, संजय यादव एवं भोलू कुमार पासवान सहित अन्य मौजूद थे।








