Chouparan(Krishna Paswan) : गांव की गलियों में ढोल-नगाड़ों की गूंज, दीपों की रौशनी और भजनों की स्वर लहरियां से रामनगर का वातावरण गणपति बप्पा मोरया की भक्ति में डूबा रहा। चार वर्षों से जारी यह परंपरा इस बार भी ग्रामीणों की एकजुटता और श्रद्धा की मिसाल बन गई। गणपति पूजा समिति (रामनगर हिन्दू युवा शक्ति) द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में सैकड़ों भक्तों ने गणपति बप्पा के चरणों में आस्था अर्पित की।
भक्ति और उत्साह का संगम
पूजा पंडाल का उद्घाटन मुखिया मंजू देवी ने किया। भक्तों ने ढोल-नगाड़ों, आरती और भजन-कीर्तन से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। पूरे गांव का उत्साह देखते ही बन रहा था, हर चेहरे पर आस्था की चमक और दिलों में बप्पा के लिये समर्पण दिखा। समिति अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने बताया कि यह आयोजन पूरे गांव की एकता और सहयोग का प्रतीक है।
विसर्जन यात्रा के दिन एक भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होकर गणपति बप्पा को विदा करेंगे। पूजा स्थल पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें आचार्य अमित पांडे, पुजारी सहदेव साव, कन्हैया साव, गौरी साव, भुनेश्वर साव, पिंटू सोनी, ढालो दांगी, मदन साव, रामदेव महतो, अशोक दांगी, विजय दांगी, संतोष ठाकुर, मुन्ना केशरी, राहुल शर्मा, भोला गुप्ता, अशोक शर्मा, मुकेश केशरी, कामेश्वर दांगी, लक्ष्मी ठाकुर, डॉ. छूमंतर, दिलीप गुप्ता,
आशीष प्रजापति, राहुल दांगी, आनंद साव, फलेंद्र दांगी, राकेश दांगी, आदित्य दांगी, सोनू शर्मा, रंजीत साव, राजेश साव, जागेश्वर दांगी, लवकेश शर्मा, धीरज गुप्ता, शिवसागर साव, नैतिक गुप्ता, बादल शर्मा, छोटू गुप्ता, सागर शर्मा, प्रेम दांगी, सोनू दांगी, शशि शर्मा सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम का क्रम
- 27 अगस्त 2025 – पूजन का प्रथम दिन
- 29 अगस्त 2025 – भंडारा
- 30 अगस्त 2025 – भव्य विसर्जन यात्रा
गणपति पूजा समिति के पदाधिकारी
- अध्यक्षः सुरेश शर्मा
- उपाध्यक्षः कृष्णा कसेरा
- सचिवः नितेश साव
- कोषाध्यक्षः उमेश साव
- उपकोषाध्यक्ष – विकास साव












