Kohramlive : पूरे देश में आज रामनवमी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राम जन्म भूमि अयोध्या में तो इस बार गजब ही नजारा। राम जन्मोत्सव पर भक्तों की अपार भीड़ रामलला के दर्शन को अयोध्या में जुटी है। खास बात यह है कि इस बार रामनवमी पर रामलला का सूर्य तिलक होगा। दोपहर 12.16 मिनट पर इसका शुभ महूर्त है। जब सूर्य की किरणें सीधा रामलला के ललाट पर पड़ उनका तिलक करेंगी। यह अद्भुत नजारा करीब 5 मिनट तक दिखेगा। सुबह से ही इसकी तैयारियां चल रही है। जिसके लिए रामलला का पंचामृत से दिव्य अभिषेक किया गया।
आज के खास मौके पर PM मोदी ने देशवासियों को रामनवमी की बधाई देते हुये ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि “देशभर के मेरे परिवारजनों को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी की अनंत शुभकामनाएं! इस पावन अवसर पर मेरा मन भावविभोर और कृतार्थ है। ये श्रीराम की परम कृपा है कि इसी वर्ष अपने कोटि-कोटि देशवासियों के साथ मैं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा का साक्षी बना। अवधपुरी के उस क्षण की स्मृतियां अब भी उसी ऊर्जा से मेरे मन में स्पंदित होती हैं। यह पहली रामनवमी है, जब अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में हमारे राम लला विराजमान हो चुके हैं। रामनवमी के इस उत्सव में आज अयोध्या एक अप्रतिम आनंद में है। 5 शताब्दियों की प्रतीक्षा के बाद आज हमें ये रामनवमी अयोध्या में इस तरह मनाने का सौभाग्य मिला है। यह देशवासियों की इतने वर्षों की कठिन तपस्या, त्याग और बलिदान का सुफल है।


#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर में भगवान रामलला के दर्शन करने के लिए पहुंचे।#RamNavami pic.twitter.com/sWPlV3Fr3u
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 17, 2024
इसे भी पढ़ें :कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :बचके निकलने के चक्कर में क’ट गया 203 का चालान…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में 47 सौ अखाड़े, क्या बोले IG होमकर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक साथ डूब गये पांच बच्चे, मची चीख-पुकार…
इसे भी पढ़ें :वन विभाग की टीम ने कोयला तस्करों को दी तीखी चोट…
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में वोटरों को जगाने निकला, क्या बोले DC… जानें
इसे भी पढ़ें :राजद को गहरा झटका, दो दिग्गजो ने छोड़ दी पार्टी…
इसे भी पढ़ें :RJD के 24 वचनों की घोषणा… जानें
इसे भी पढ़ें :”गया में पिंडदान कर दूंगा” सम्राट ने माफियाओं को दे डाली चेतावनी…






