spot_img
spot_img
spot_img

Ramgarh : दिनदहाड़े 1 करोड़ की डकैती, 7 शातिर अरेस्ट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh : रामगढ़(Ramgarh) पुलिस ने रजरप्पा के चर्चित चितरपुर ज्वेलरी डकैती में तेजी दिखाते हुये महज 72 घंटे के भीतर पूरा खेल खोल दिया। बीते 21 अप्रैल को दिनदहाड़े शिव शंकर ज्वेलर्स से करीब 1.05 करोड़ के जेवर की डकैती हुई थी। इस कांड में शामिल गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार कर लिये गये हैं। SP मुकेश कुमार लुणायत के मुताबिक, वारदात के तुरंत बाद गठित SIT ने झारखंड से लेकर बिहार तक ताबड़तोड़ छापेमारी की और 48-60 घंटे के भीतर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तारी बिहार के हरनौत, पलामू और रामगढ़ से हुई।

Ramgarh पुलिस का दावा 

पुलिस ने आरोपियों के पास से 180 पीस सोने-चांदी के जेवर, एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, 2 बाइक, स्कूटी और एक कार बरामद की है। हैरानी की बात ये कि लूट का माल घर के किचन तक में छिपाकर रखा गया था। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने पहले दुकान की रेकी की, फिर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका पर पहले से 15 केस दर्ज हैं, जो इस गैंग का अहम किरदार माना जा रहा है। हालांकि इस कांड का मास्टरमाइंड अब भी फरार है। पुलिस उसके ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है और दावा है कि जल्द ही पूरा गिरोह सलाखों के पीछे होगा।

इसे भी पढ़े : कतरास में बनेगा भव्य Khatu Shyam Temple, करोड़ों रुपये होंगे खर्च…

इसे भी पढ़े : Jharkhand में करवट लेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...