Ranchi : मनिका के कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को इस बार का उत्कृष्ट विधायक का पुरस्कार मिलेगा। झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर इन्हें नवाजा जायेगा। बीते 17 नवम्बर को इसपर मुहर लगी। स्पीकर रवींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, विधायक स्टीफन मरांडी, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे। राजद से जुड़ राजनीतिक सफर शुरू करने वाले रामचंद्र सिंह पहली बार साल 1995 में राजद से चुनाव जीते। साल 2005 में पुनः राजद से विधायक बने। साल 2019 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव जीते। इस समारोह में बेहतर काम करने वाले विधानसभाकर्मियों को भी सम्मानित किया जायेगा।
इसमें झारखंड विधानसभा के संयुक्त सचिव मिथिलेश कुमार मिश्रा, वरीय सचिवालय सहायक तापस कुमार यादव, प्रशाखा पदाधिकारी नियाज अहमद, महिला कर्मी माइकल लकड़ा, अवर सचिव विष्णु पासवान और निलेश कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। वहीं चंद्रयान-3 में योगदान देने वाले और दिवंगत विधानसभा कर्मियों के परिजन को भी सम्मानित किया जायेगा।
इसे भी पढ़ें : Big Breaking : फाइनल में इंडिया के साथ भिड़ेगा आस्ट्रेलिया…
इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कभी गोलियों से धुंआ-धुंआ लोहरदगा, अब खिलने लगा गेंदा फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : लिवर को तंदुरुस्त रखने का बेहतरीन फॉर्मूला बता गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पति कमाने परदेश गया, बीवी भांजे को दिल दे गई, फिर क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग का एक गांव ऐसा, जहां बेटियां जन्म नहीं ले पाती… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : क्या बताये मैडम, मेरे साथ गलत हो गया, थाना में जोरदार हंगामा… जानें








