spot_img
spot_img
spot_img

रमजान : रहमतों की बारिश और इबादत का मौसम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : चांद की हल्की-हल्की रोशनी जब आसमान में फैली, तो हर दिल में एक अजीब-सी सुकून भरी खुशी दौड़ पड़ी। भारत की फिजाओं में 1 मार्च की शाम जैसे ही आसमान में रमजान के चांद की झलक मिली, पूरा माहौल नूरानी हो उठा। दिल्ली की जामा मस्जिद से लेकर मुंबई की मीनारों तक, लखनऊ की तंग गलियों से लेकर झारखंड की चहल-पहल भरी सड़कों तक, हर जगह इबादत का एक अलग ही रंग देखने को मिला। मस्जिदों से अजान की आवाज आई, रोजेदारों ने खुद को अल्लाह की इबादत में झुका दिया।

रमजान सिर्फ एक महीना नहीं, बल्कि खुद को गुनाहों से पाक करने, नेकियों से दामन भरने और अल्लाह की रहमतों में भीग जाने का मौका है। सहरी के वक़्त अम्मी की मीठी आवाज जब बच्चों को जगाती है, तो घरों में हलचल बढ़ जाती है। कोई दूध गर्म कर रहा होता है, कोई खजूर सजाने में लगा होता है और फिर जब दिनभर की भूख-प्यास के बाद इफ्तार का वक्त आता है, तो वह पहला निवाला सीधे रूह तक पहुंचता है। यह महीना सब्र का इम्तिहान भी है और नेकी का इनाम भी। कहते हैं, इस दौरान की गई इबादत कई गुना ज्यादा फल देती है। गरीबों की मदद करना, भूखों को खिलाना, और नमाज में झुककर तौबा करना—यही रमजान की असली रूह है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...