ओरमांझी में यादगार होगी रामनवमी… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ormanjhi(Kuldeep/Amitabh) : राजधानी रांची से सटे ओरमांझी के दुर्गा महादेव मंदिर परिसर में रामनवमी को लेकर महावीर मंडलों की आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में पूजा समिति ओरमांझी के अध्यक्ष आनंद महतो ने सभी से रामनवमी के दिन नशामुक्त रहने और धर्म पर आधारित झांकी निकालने का संकल्प लेने की अपील की। बैठक में मौजूद श्रद्धालुओं ने कहा कि रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संकल्प है। धार्मिक वातावरण बनाये रखते हुये प्रेरणादायक झांकियों के साथ भव्य जुलूस निकाला जायेगा। इस वर्ष विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी पर जोर दिया गया है, ताकि समाज में समरसता और समानता का संदेश जाये। सचिव दीपक बड़ाईक ने सभी महावीर मंडलों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय पर अपनी झांकियों और ध्वज के साथ “झंडा मिलन समारोह” में शामिल हों। इस मौके पर ओरमांझी मेला टांड में अस्त्र-शस्त्र संचालन प्रतियोगिता भी आयोजित होगी, जिसमें युवा अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। बैठक में ओरमांझी के थानेदार अनिल तिवारी सहित पूजा समिति और महावीर मंडलों के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। सुनें क्या बोले ओरमांझी के थानेदार अनिल तिवारी और पूजा समिति के अध्यक्ष रामकुमार महतो

 

 

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...