गढ़वा : राम कथा आयोजन समिति, नरगीर आश्रम गढ़वा की ओर से शनिवार को एक विशाल शोभा यात्रा और कलश यात्रा निकाली गई। इसमें शहर के हज़ारों पुरुष, महिलाएं और बच्चो ने उत्साह से भाग लिया। जल लेने के लिए लाल, गुलाबी और पीले परिधानों में महिलाओं और बच्चियों ने आम्र पल्लव युक्त अलंकृत कलश के साथ पंक्तिबद्ध होकर सहिजना घाट की ओर प्रस्थान किया। इस समय पूरे शहर के मुख्य पथ का माहौल भक्तिमय हो गया। सहिजना छठ घाट स्थित दानरो नदी के पवित्र जल को वैदिक मंत्रोच्चार से बालस्वामी प्रपन्नाचार्य जी, आचार्य ऋषभदेव एवम आचार्य शैलेश शास्त्री द्वारा कलशों में पानी भरा गया।
सबने मां गढ़देवी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
इस शोभा यात्रा में रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष चंदन जायसवाल, संरक्षक मंडल के सदस्यगण धर्मनाथ झा, द्वारिका नाथ पाण्डेय , जगजीवन बघेल, विनोद प्रसाद, रविन्द्र पटेल , दीनानाथ पासवान, दिलीप पाठक, मनीष कमलापुरी, जयशंकर बघेल, अरविंद पटवा, अमित पाठक, अमरेन्द्र मिश्र, चंद्र कुमार ने अपना योगदान दिया। कार्यकारिणी के सदस्यगण गुड्डू हरि , रवि केशरी, संजय अग्रहरी, विकास ठाकुर नीतेश कुमार,सोनू बघेल,गौतम चंद्रवंशी ,आकाश बघेल,इलू पटवा, दीनदयाल, अंशु, अनिकेत राज , सुदर्शन मेहता ,रोहित चंद्रवंशी मधु चंद्रवंशी आदि ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इनके अलावा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी संजय पाण्डेय, नगर परिषद् अध्यक्ष पिंकी केशरी,विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा,अनीता दत्त, जेएमएम महिला अध्यक्ष अंजलि गुप्ता, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी भी इस शोभायात्रा में शामिल हुईं। सबने गढ़देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
9 अप्रैल तक रोजाना होगी रामकथा
चंदन जायसवाल ने लोगों से आग्रह किया है कि 2 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन संध्या 6 बजे से नरगीर आश्रम में रामकथा होगी। इसमें श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य लाभ का अधिकारी बनें।
इसे भी पढ़ें : पुलिस लाइन में फंदे पर लटकती मिली ट्रेनी CO की पत्नी की डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें :गर्मी में अगर आप भी पीते है ठंडा पानी, तो हो सकता है खतरनाक, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan Drug Case : मुख्य गवाह प्रभाकर सैल की मौत
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें :स्मोकिंग करने वालें हो जाएं अलर्ट, आपकी बॉडी में होते हैं ये बड़े बदलाव
इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट पर अचानक से क्यों मच गई चीख-पुकार, देखें…
इसे भी पढ़ें : सबको रूला गया लेडी डॉक्टर अर्चना का सुसा’इड नोट, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : पेट में था बच्चा, जीने नहीं दिया प्रतिमा को… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो












