Kohramlive : घने कोहरे और कम दृश्यता के चलते PM नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर ताहेरपुर हेलीपैड पर नहीं उतर सका। मौसम ने इजाजत नहीं दी, तो हेलीकॉप्टर को कोलकाता एयरपोर्ट लौटना पड़ा। रैली स्थल पर जुटी भीड़ को PM मोदी ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैं व्यक्तिगत रूप से नहीं आ सका, इसके लिये आप सबसे माफी चाहता हूं।” PM मोदी ने साफ कहा कि मौसम बेहद खराब था, हेलीकॉप्टर उतरने की कोई स्थिति नहीं थी, इसलिये फोन के जरिये जनता से बात करनी पड़ी। PM ने तृणमूल कांग्रेस पर सीधा आरोप लगाया और कहा कि TMC अवैध घुसपैठियों को संरक्षण देती है, इसी वजह से SIR जैसे कदमों का विरोध कर रही है। उनका सवाल था, “देश की सुरक्षा पर राजनीति क्यों?” PM मोदी ने बंगाल की जनता से डबल इंजन की सरकार को मौका देने की अपील की और कहा कि भाजपा की सरकार बनेगी तो बंगाल का विकास रफ्तार पकड़ेगा। उन्होंने TMC पर आरोप लगाया कि कट और कमीशन की राजनीति के चलते हजारों करोड़ के विकास प्रोजेक्ट अटके पड़े हैं, PM मोदी ने चेतावनी दी कि मोदी या भाजपा का विरोध करना है तो खुलकर करें, लेकिन बंगाल के विकास को मत रोकिये। PM मोदी ने कहा कि त्रिपुरा तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि TMC शासन में बंगाल पिछड़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाल को ऐसी सरकार चाहिये जो उसका गौरव लौटाये। PM मोदी ने बिहार का उदाहरण दिया और कहा कि NDA को वहां प्रचंड जीत मिली, उसी जीत ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता खोला है। भाषण के अंत में PM मोदी ने आह्वान किया कि अब पश्चिम बंगाल को महाजंगलराज से मुक्ति दिलाने का समय आ गया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाइये और विकास को अपनी आंखों से देखिये।
कोहरे में अटकी रैली, नादिया से फोन पर बोले PM मोदी…
Date:

राजधानी रांची में ये है ‘रोग हांड़ी फेंका’ टोटका… देखें वीडियो
Ranchi(Akhilesh Kumar) : अगर आप किसी गांव की सड़क...
राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…
Kohramlive : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...
दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…
Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...
रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…
Ranchi : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...
इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें
Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...













