spot_img

राकेश टिकैत ने मंडी सिस्‍टम बहाल करने की मांग दोहराई, MSP लागू करने को कहा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : किसान नेता राकेश टिकैत ने बुधवार को किसानी हित में मंडी सिस्‍टम बहाल करने की मांग दोहराई। उन्‍होंने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करने  की भी बात कही। कहा कि यदि केंद्र सरकार इस पर विचार नहीं करती है तो फिर से एक बड़ा आंदोलन होगा।वह बिहार की राजधानी पटना  में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि मंडी नहीं बची तो किसान और किसानी भी नहीं बच पाएगी।

बिहार से की गई मंडी व्‍यवस्‍था खत्‍म करने की शुरुआत

टिकैत ने कहा कि देश में सबसे पहले मंडी व्यवस्था को समाप्त करने की शुरुआत बिहार से की गई, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। बिहार में किसान और किसानी की हालत आज कैसी है, यह किसी से छुपी नहीं है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आज मंडी व्यवस्था नहीं होने से किसान पूरी तरह परेशान हैं। आने वाले समय में एमएसपी पर कानून के साथ ही मंडी व्यवस्था बने। मंडी बनने से किसान अपनी फसल को लेकर वहां जा सकते हैं और उन्हें उचित दाम भी मिलेगा। किसानों को एकजुट होने के साथ ही जागरूक होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई लंबी लड़नी होगी।

इसे भी पढ़ें : रेलवे में अब बुजुर्गों और खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कंसेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णणव का ऐलान

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला

इसे भी पढ़ें :NTA JEE Main Session 2 Postponed, जानें कब होगी परीक्षा

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शादी की शॉपिंग के नाम पर केतन से लिये 1 करोड़, सब दे दिये चेतन को…

Kohramlive : जिस रिश्ते की बुनियाद भरोसे पर रखी गई...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

Kohramlive : हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक साझेदारी...