spot_img
spot_img

10 जून को राज्‍यसभा चुनाव, जानिये किस राज्‍य में कितनी सीटें खाली

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : देश में 15 राज्‍यों की 57 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का एलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने गुरुवार को बताया कि जून और अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों पर सेवानिवृत्त हुए सदस्यों की वजह से खाली सीटों पर  चुनाव होगा। 10 जून को वोटिंग होगी। सेवानिवृत्त होने वाले प्रमुख नेताओं में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, कांग्रेस नेता अंबिका सोनी, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल और बसपा नेता के सतीश चंद्र मिश्रा शामिल हैं। ये सभी 21 जून से 1 अगस्त के बीच सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

कहां से कितनी सीटें होंगी खाली

उत्तर प्रदेश में 11 सीटें खाली हो रही हैं। तमिलनाडु-महाराष्ट्र से छह-छह, बिहार से पांच, आंध्र प्रदेश, राजस्थान और कर्नाटक से चार-चार सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। मध्य प्रदेश-ओडिशा से तीन-तीन, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पंजाब, झारखंड और हरियाणा से दो-दो और उत्तराखंड से एक सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

24 मई को जारी होगी अधिसूचना

मतदान की अधिसूचना 24 मई को जारी की जाएगी और मतदान 10 जून को होगा। मौजूदा परंपरा के मुताबिक, मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद मतगणना होगी। निर्वाचित होने वाले अधिकतर नए सदस्यों के जुलाई में किसी समय होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : जमीन का लफड़ा, घर में मारा बम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पुलिसवालों ने जीत लिया दिल, देखें…

इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)

इसे भी पढ़ें : बच्‍चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्‍या कर रही महिलाएं

इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत को राहत, देशद्रोह वाली याचिका खारिज

इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...