spot_img
spot_img
spot_img

राज्यसभा चुनाव: विधानसभा में हर वोट पर नजर, ऐसे हो रही पहरेदारी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिये गुरुवार को विधानसभा में मतदान जारी है। हर वोट पर कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है। अपने विधायकों के मतदान पर नजर रखने के लिये कांग्रेस ने प्रदेश प्रभारी के. राजू, सह-प्रभारी बेला प्रसाद और राज्यसभा सांसद डॉ. नासिर हुसैन को अधिकृत एजेंट बनाया है। वहीं झामुमो की ओर से मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय, फागू बेसरा और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इंडिया गठबंधन के अन्य दलों में माले ने हलधर महतो और गीता मंडल को एजेंट नियुक्त किया है, वहीं, राजद की ओर से भोला यादव को अधिकृत प्रतिनिधि बनाया गया है।

भाजपा, आजसू, जदयू और लोजपा भी अलर्ट

NDA की ओर से भाजपा ने अमर बाउरी, नवीन जायसवाल, अनंत ओझा और भानु प्रताप शाही को एजेंट बनाया है। लोजपा ने वीरेंद्र प्रधान और अनिल कुमार को अधिकृत प्रतिनिधि नियुक्त किया है। आजसू पार्टी की ओर से हरिश और ओम वर्मा को यह जिम्मेदारी दी गई है, वहीं, जदयू ने सागर कुमार और दुष्यंत पटेल को एजेंट बनाया है। हालांकि JLKM की ओर से खबर लिखे जाने तक एजेंटों के नाम तय नहीं किये गये थे। राज्यसभा चुनाव में मतदान करने वाले विधायकों के लिये कुछ विशेष नियम भी लागू हैं। मतदान के बाद प्रत्येक विधायक को अपने दल के अधिकृत एजेंट को बैलेट पेपर दिखाना जरूरी है। यदि कोई विधायक अपने पार्टी एजेंट को वोट नहीं दिखाता है, तो उसका वोट अवैध घोषित किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

इसे भी पढ़ें : शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

इसे भी पढ़ें : हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...