Ranchi : झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी के राजू पहली बार 21 फरवरी को झारखंड आ रहे हैं। वह 25 फरवरी तक झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। झारखंड प्रवास के दौरान वह कई जिलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पार्टी के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि वह 21 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 22 फरवरी को वह चाईबासा जायेंगे। जहां वे चाईबासा, सरायकेला और जमशेदपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर संगठन की अद्यतन स्थिति से अवगत होंगे। प्रदेश प्रभारी के राजू 23 फरवरी को बोर्ड-निगम के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वह पार्टी के मंत्रियों व विधायकों के साथ वन टू वन मिलेंगे और संगठन का फीडबैक लेंगे। 24 फरवरी को रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, और चतरा में जिलाध्यक्ष, प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। 25 फरवरी को रांची के लापुंग में रांची महानगर और ग्रामीण जिला कमेटी, लोहरदगा, खूंटी, सिमडेगा एवं गुमला के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।






