राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया सरेंडर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बॉलीवुड में हंसी बिखेरने वाले अभिनेता राजपाल यादव की गुरुवार की शाम भारी रही। चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद उन्होंने आज शाम करीब 4 बजे तिहाड़ जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक, सरेंडर के बाद अब उनके साथ स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के तहत कार्रवाई की जायेगी। दरअसल, हाई कोर्ट ने एक दिन पहले ही उनकी सजा पर रोक की समय-सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था और साफ निर्देश दिया था कि तय वक्त पर जेल में हाजिर हों। राजपाल यादव ने कोर्ट से एक हफ्ते का अतिरिक्त समय मांगा था, यह दलील देते हुये कि उन्होंने 50 लाख रुपये का इंतजाम कर लिया है, लेकिन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने इसे मानने से इनकार कर दिया। मामला करीब 5 करोड़ रुपये के कर्ज और बार-बार बाउंस हुये चेकों से जुड़ा है, जो फिल्म प्रोडक्शन के लिये लिए गये थे। निचली अदालत पहले ही उन्हें दोषी ठहरा चुकी है और 6 महीने की सजा सुना चुकी है। हाई कोर्ट ने पहले सशर्त राहत दी थी, लेकिन बार-बार वादे पूरे न होने पर कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नहाते ही बदन पर रेंगते हैं छोटे-छोटे कीड़े… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची से सटे नामकुम के लालखटंगा...

बुढ़ियाडाबर में मां भगवती-हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ब्रहमोरिया पंचायत के बुढ़ियाडाबर...

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...