spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

लालपुर से अगवा राजेश हजारीबाग के जंगल में मिला, 4 धराये  

Date:

spot_img
spot_img

रांची : किडनैप कर लिए गये राजेश मुंडा को रांची पुलिस ने हजारीबाग से बरामद कर लिया है। वह सही सलामत है। पत्नी कलावती ने लालपुर थाना में पति के अपहरण की शिकायत दर्ज करायी थी। राजेश को सही सलामत खोज निकालने के लिए एसआईटी गठित की गई थी। टेक्निकल सेल की मदद से राजेश को हजारीबाग से केरेडारी जंगल से खोज निकाला। मामले में पुलिस ने चार अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। संभवत: आज शाम को पीसी कर मामले का खुलासा किया जा सकता है।

किडनैप
किडनैप

Read more:  किडनैपर ने पहले मांगी एक करोड़, फिर 20 हजार में अटका

Read more: जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती… पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप

यहां याद दिला दें कि बतौर फिरौती पहले एक करोड़ रुपये मांगी गई थी। बाद में वह घट कर 20 हजार रुपये पर आ गई थी। किडनैप हुए राजेश की अंतिम बार बात सोमवार को उसकी पत्नी कलावती से हुई। जिसमें उसने सिर्फ इतना कहा कि उसे एक जंगल में रखा गया है। उसे डराया-धमकाया जा रहा है। यह बात सोमवार की रात 8 बजे हुई थी। जिस नंबर से फोन आया था, वह स्विच ऑफ था। मंगलवार की सुबह एक बार फिर पत्नी कलावती को फोन आया था। उससे कहा गया… 20 हजार दे दो, पति को छोड़ देंगे। वहीं उसे थाना जाने से मना किया गया था। कलावती की हर गतिविधि की जानकारी किडनैपरों तक पहुंच रही थी।

Read more: घर में पत्‍नी और जंगल में फंदे से लटकी मिली पति की लाश

अपहृत राजेश को सही सलामत खोज निकालने में जुटे लालपुर पुलिस ने कहा था कि राजेश की माली हालत ऐसी नहीं कि वह एक करोड़ फिरौती दे सके। वह कोई काम-धाम भी नहीं करता। उसे कोई बाल-बच्चा भी नहीं है। कुछ पुश्तैनी जमीन है। संभवतः वह इस जमीन को बेचने के लिए किसी के साथ उसका सौदा चल रहा था। आशंका है कि इस बात की भनक लगने के बाद ही उसका अगवा कर लिया गया। वह रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के ओल्ड पीस रोड में रहता है।

Read more: BREAKING : रांची में फैली पीएम मोदी के निधन की फर्जी खबर

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...