spot_img

आग लगने की सूचना पर आनन-फानन में रोकी गई राजधानी एक्‍सप्रेस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : नई दिल्ली के लिए रांची स्‍टेशन से खुली राजधानी एक्सप्रेस में आग लगने की सूचना पर शनिवार की शाम आनन-फानन में ट्रेन को गंगाघाट स्टेशन पर रोका गया। ट्रेन रांची से शाम 6:20 बजे दिल्‍ली के लिए रवाना हुई थी। नामकुम स्टेशन के बाद के पास प्रत्यक्षदर्शियों ने राजधानी के चक्के से चिंगारी निकलते देखा। जिसकी सूचना तत्‍काल रेल कर्मचारियों को दी गई। इसके बाद आपातकाल की स्थिति में राजधानी एक्सप्रेस को गंगाघाट स्टेशन पर रोका गया। यहां ट्रेन में सवार तकनीकी स्टाफ ने चिंगारी निकलने के कारण की जांच की। पता चला कि चक्के में मामूली घर्षण के कारण चिंगारी निकल रही थी। जिसे थोड़ी ही देर में दुरुस्‍त कर लिया गया। जिसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें :  देखिये, जिगरी दोस्‍त कैसे बन गए जानी दुश्‍मन

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टर बाप-बेटे ने की आत्‍म’हत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में 965 यात्री सवार थे। यदि सही समय पर सूचना नहीं मिलती तो आगे बड़ी घटना होने की आशंका थी। गंगाघाट स्टेशन के पहले घुमावदार रास्ते के कारण इसकी रफ्तार काफी कम थी, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। यह ट्रेन रांची से रवाना होकर बोकारो, कोडरमा, गया, मुगलसराय, कानपुर होते हुए दिल्ली जाती है।

वहीं रांची रेल मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक नीरज कुमार ने बताया कि ट्रेन में आग नहीं लगी थी। सूचना मिली थी कि ट्रेन की बोगी के नीचे से चिंगारी निकल रही है। इसलिए राजधानी एक्सप्रेस को गंगाघाट में रोक कर रेलवे के टेक्नीशियंस ने इसकी जांच की। छोटी-सी समस्या थी, जिसे ठीक कर 25 मिनट बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : बीमार कैदियों के निजी अटेंडेंट को लेकर एसओपी जारी, ये बन सकते हैं अटेंडेंट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...