spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

देखिये, जिगरी दोस्‍त कैसे बन गए जानी दुश्‍मन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जमीन कारोबारी मुकेश झा को पेशेवर शूटरों ने मारी थी गोली : एसपी
  • रांची पुलिस ने किया कांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
  • घटना का सूत्रधार रहस्‍यमयी ढ़ंग से है गायब

रांची : नामकुम के जमीन कारोबारी मुकेश झा को गोली मारकर जख्मी करने के मामले का खुलासा कर लिया गया है। इस कांड में मुकेश झा के अलावा दो अन्य व्यक्ति प्रवीण कुमार और रंजीत बंगाली भी जख्मी हो गए थे। इस कांड को रांची पुलिस ने काफी गंभीरता से लिया था। पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा द्वारा एसआईटी का गठन किया गया था। कांड के अनुसंधान में जो बातें उभर कर सामने आई, उसके अनुसार इस कांड का सूत्रधार नीरज झा निकला। जांच से यह भी खुलासा हुआ कि इस कांड में पेशेवर शूटरों का इस्तेमाल किया गया था।

सूत्रों के नाम और ठिकाने भी पुलिस को पता चल गए। नीरज झा ने इस काम में अपने सबसे करीबी निखिल कुमार उर्फ गुणु, निशांत सांडवार उर्फ निशू और सौरभ सिंह उर्फ पिंकू की मदद ली थी। एसआईटी टीम ने इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया। रूरल एसपी मोहम्मद नौशाद ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें : डॉक्‍टर बाप-बेटे ने की आत्‍म’हत्‍या, सुसाइड नोट में लिखा ये…

घटना का मुख्य सूत्रधार नीरज झा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार निखिल, निशांत और सौरभ ने अपना- अपना जुर्म कबूल कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में दो नामकुम थाना क्षेत्र का और निखिल जगरनाथपुर का रहनेवाला है। इस कांड में इस्‍तेमाल बिना नंबर की FZ यामहा बाइक, एक काले रंग की स्‍कॉर्पियो संख्‍या JH01CY4761 और घटना में प्रयुक्‍त अभियुक्‍तों का मोबाइल फोन जब्‍त कर लिया है। इस कांड में शामिल कुछ अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

यहां याद दिला दें कि बीते साल 19 दिसंबर को नामकुम के जेएसएससी ऑफिस के नजदीक मुकेश झा को टारगेट कर उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थी। तब अगल-बगल में मौजूद दो अन्य व्यक्ति प्रवीण और रंजीत को भी गोली लग गई थी। गोली लगने से तीनों घायल हो गए थे। अस्पताल में इलाज के बाद तीनों सही सलामत अपने घर लौट आए। घटना के दिन प्रथम दृष्टया जांच के बाद रांची पुलिस ने दावा किया था कि गैंगवार का नतीजा है यह घटना। गैंगवार में जिन 2 लोगों मुकेश झा और बिट्टू मिश्रा का नाम उभर कर सामने आया था। बाद में इन दोनों ने कोहराम लाइव को बताया था यह गैंगवार नहीं।

इसे भी पढ़ें : बीमार कैदियों के निजी अटेंडेंट को लेकर एसओपी जारी, ये बन सकते हैं अटेंडेंट

घटना के पीछे का कारण 7 लाख

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नामकुम में ही एक जमीन मुकेश झा ने अपने सहयोगी नीरज झा के नाम एग्रीमेंट कराया था। इस जमीन पर दोनों एक साथ काम कर रहे थे। नीरज से 7 लाख रुपये मांगी गई थी। इसी लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। बाद में मुकेश ने इस काम से नीरज झा को हटा दिया। इस तरह जिगरी दोस्त बन गए जानी दुश्मन। सूत्रों के अनुसार इस काम में नीरज झा को मोटी कमाई होने वाली थी, काम हाथ से छिन जाने के कारण नीरज झा ने मुकेश झा को सबक सिखाने का ठान लिया। इसके बाद उसने अपने कुछ दोस्तों से मिल कर मुकेश झा को निपटाने की योजना बना डाली। इस काम में पेशेवर शूटरों का इस्तेमाल किया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि जब नीरज झा तक यह बात पहुंची कि रांची पुलिस उसे खोज रही है, तब अचानक वह रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। वह नामकुम थाना क्षेत्र के चाय बागान में रहता है।

इसे भी पढ़ें : फर्जी IAS बन कर रहा था ये सब कारनामे…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बहन को बहुत समझाया, नहीं मानी तो मार डाला…

UP : कभी जिस भाई की कलाई पर बहन...

अमेरिका-ईरान रिश्तों में पिघली बर्फ, शांति समझौते पर डिजिटल मुहर…

Kohramlive : दशकों से अविश्वास, टकराव और तनाव की...

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...