spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

# Halloween : बेटी की डिमांड पर बना दिया 50 फीट ऊंचा पानी का जहाज

Date:

spot_img
spot_img
  • सिर्फ 1.5 लाख में टोनी डीमेट्यो ने खुद बनाया 50 फीट ऊंचा शिप
  • दुनिया में कई देशों में हैलोवीन फेस्टिवल में तरह-तरह की चीजें बनाते हैं लोग

कोहराम लाइव डेस्‍क : # Halloween : आदमी कोशिश करे, तो नामुमकिन भी मुमकिन बन जाता है। बस कोशिश में लगन और दम होना चाहिए। हर प्रकार की नकल के लिए खास अक्ल की भी जरूरत होती है। नकल को फकत मजाक में ही नहीं लेना चाहिए। नकल यदि हूबहू उतर जाए तो आश्‍चर्य भी होता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं न्‍यूयार्क में एक व्‍यक्ति द्वारा हैलोवीन फेस्टिवल पर अपनी बेटी की डिमांड पर ‘पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ फिल्‍म में दिखाए गए समुद्री जहाज की हूबहू नकल की। लकड़ी, फूलदान, रस्सी के सहारे टोनी डीमेटयो नाम शख्‍स ने 50 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा जहाज बना डाला। इसे बनाने में डेढ़ लाख रुपये का खर्च आया। सोशल मीडिया में इस कहानी की खूब चर्चा हुई।

कई देशों में Halloween फेस्टिवल मनाने की है परंपरा

उल्‍लेखनीय है कि दुनिया के कई देशों में Halloween फेस्टिवल मनाने की परंपरा रही है। इस साल इस अवसर सबसे ज्यादा चर्चा न्यूयॉर्क में बनाए गए ‘पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ के सेट की रही। टोनी डीमेट्यो ने अपनी बेटी के कहने पर हॉलीवुड फिल्म ‘पायरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ (समुद्री लुटेरे) में दिखाए समुद्री जहाज की हूबहू  नकल उतार दी है। उनके द्वारा बनाए गए जहाज के साथ एक लाइट-साउंड शो भी चलता है।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

क्या है Halloween फेस्टिवल

हर साल 31 अक्टूबर को हैलोवीन फेस्टिवल (हैलोवीन डे) के रूप में मनाया जाता है। अब इसे अमेरिका और लंदन में भी एक उत्‍सव की तरह मनाया जाने लगा है। इस दौरान बुराई की झांकियां पेश की जाती हैं और बड़े व बच्चे भूत, प्रेत, पिशाच की वेशभूषा में तैयार होते हैं। इस त्योहार को मनाने वाले लोग मानते हैं कि इससे बुराई दूर होती है।

इसे भी पढ़ें : Fake निकला गिरिडीह मेयर का जाति प्रमाण पत्र, किए गए पदमुक्‍त

फॉग मशीन और फायर ब्लास्टर

इस साल टोनी ने जो जहाज बनाया है, उसके लिए रिसाइकल की गई चीज़ों, जैसे- लकड़ी, मेटल, रस्सी और बेकार पड़े फूलदानों का प्रयोग किया। इसे खास बनाने के लिए उन्होंने इसमें छह लाइट की तोपें लगाई है। एक फॉग मशीन है और एक फायर ब्लास्टर भी। डीमेट्यो कहते हैं कि यह देखने में महंगा लग रहा है, लेकिन इसमें इस्तेमाल की गई अधिकातर चीज़ें सेकंड हैंड हैं, इसलिए इनकी कीमत बहुत कम है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड के पूर्व सीएस सजल चक्रवर्ती का निधन

आर्ट फील्ड से कनेक्शन नहीं

डीमेट्यो ने बताया, आर्ट फील्ड से उनका कोई कनेक्शन नहीं है। ना ही इससे पहले उन्‍होंने इस तरह का कोई आर्टपीस बनाया था। पिछले साल उन्होंने ऐसा ही समुद्री जहाज बनाया था, लेकिन वह बहुत छोटा था। वह कहते हैं कि यह साल बहुत बेकार गया है, इसलिए लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए उन्होंने यह छोटा प्रयोग किया।

इसे भी पढ़ें : ACB @Palamu in Action : घूस लेते रोजगार सेवक को रंगेहाथ दबोचा

इसे भी पढ़ें : 4 IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, अधिसूचना जारी

इसे भी पढ़ें :

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तार पर बैठकर भी पक्षियों को क्यों नहीं लगता करंट, जानें…

Kohramlive : आपने अक्सर देखा होगा कि चिड़िया, कबूतर...

अब किराये पर मिलेगा बॉयफ्रेंड, रिश्तों का नया कारोबार…

Kohramlive : बदलती लाइफस्टाइल, भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते...

नींद की दहलीज पर पहुंचते ही क्यों लगता है डर का झटका? जानें…

Kohramlive : क्या आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ...