Ranchi : बिरसा मुंडा जैविक उद्यान, जिसे आम तौर पर रांची जू के नाम से जाना जाता है, गुरुवार को एक ऐसी खबर से सन्न रह गया जिसने न केवल वन्यजीव प्रेमियों बल्कि प्रशासन और आम जनता को भी भीतर तक झकझोर दिया। जू का एकमात्र नर शेर ‘शशांक’ अब इस दुनिया में नहीं रहा। शशांक की उम्र 15 वर्ष थी। एक हाइब्रिड शेर, जिसे साल 2014 में बेंगलुरु के बन्नेरघट्टा चिड़ियाघर से रांची लाया गया था। उसकी मौत दोपहर 12:20 बजे तब हुई, जब डॉ. ओपी साहू और रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय के डॉ. अभिषेक कुमार की निगरानी में उसका उपचार चल रहा था। सूत्रों के अनुसार, शशांक पिछले एक माह से अस्वस्थ चल रहा था। शुरुआती लक्षणों में सुस्ती, भूख न लगना और गतिविधियों में कमी देखी गई थी। दी गई जानकारी केमुताबिक, वह हाइब्रिड प्रजाति का शेर था और इस कारण उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी तुलनात्मक रूप से कमजोर थी। शुक्रवार को किये गये पोस्टमार्टम में पेट के अंदर ट्यूमर की आशंका जताई गई है। जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे गये हैं। अंतिम पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उसकी मृत्यु के साथ ही जू में शेरों की संख्या अब शून्य हो गई है।
केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…
Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू फिर टला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताई वजह…
Kohramlive : जिस पल का लाखों क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से...
चली तबादले की आंधी, एक साथ 90 CO का हुआ ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
Patna : जून का महीना खत्म होने से पहले...
CBSE छात्रों के लिए जरूरी खबर… जानें क्या
Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के लाखों...
ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन
Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...








