spot_img
spot_img
spot_img

राज स्पोर्ट्स बुंडू बना चैंपियन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Sandeep Banerjee) : राजधानी रांची से सटे बुंडू में शनिवार की शाम फुटबॉल प्रेमियों के नाम रही। पंच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित फुटबॉल लीग का फाइनल मुकाबला राज स्पोर्ट्स बुंडू और आर्राडीह के बीच आमलेशा के ऐतिहासिक चर्च मैदान में खेला गया। रोमांचक और संघर्ष से भरे इस मैच में राज स्पोर्ट्स बुंडू ने 2-1 से जीत दर्ज कर ली और लीग की विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच की हर बारीकी पर दर्शकों की निगाहें टिकी रहीं। जब मैदान में गेंद लुढ़की, तो दिलों की धड़कनें तेज हो गईं और जब राज स्पोर्ट्स का विजयी गोल जाल में समाया, सारा मैदान तालियों की गूंज से गूंज उठा। विजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार दिये गये, वहीं उपविजेता टीम को भी ट्रॉफी एवं नगद पुरस्कार मिलें। वहीं, सेमीफाइनलिस्ट रॉयल FC और NC को भी सम्मानित पुरस्कार मिला। बेस्ट गोलकीपर: इंद्रजीत (राज स्पोर्ट्स), बेस्ट डिफेंडर: भीम मुंडा (NC), बेस्ट मिडफील्डर और मैन ऑफ द टूर्नामेंट: अंकित मुंडा (राज स्पोर्ट्स), हाईएस्ट गोल स्कोरर: मुकेश महली, मैन ऑफ द मैच: रामेश्वर मुंडा (राज स्पोर्ट्स) एवं बेस्ट डिसिप्लिन टीम: अड़की को भी नवाजा गया। मौके पर विमल बिरुवा, प्रदीप टोप्पो, ऋषिकेश महतो, दिलीप सेठ, हीरा मुंडा, बिन्देश्वर महतो, आनंद भेंगरा, बाहलेन भेंगरा, वर्षा भेंगरा, कुसुम पूर्ति समेत बड़ी संख्या में दर्शकों की उपस्थिति ने माहौल को जोश से भर दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झट से चमकायें अपना चश्मा, ये आसान तरीका… जानें

Kohramlive : चश्मा आज सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों...

दिल को रखना है जवान, थाली में शामिल करें ये 5 सुपरफूड…

Kohramlive : बदलती जीवनशैली, तनाव, जंक फूड और शारीरिक गतिविधियों...

इस बारिश अपने घर को बनाइये ‘स्टाइलिश और मच्छर-फ्री,’ जानें…

Kohramlive :  बारिश की फुहारें, ठंडी हवाएं और हरियाली...