kohramlive desk : शिल्पा शेट्टी के हसबैंड राज कुंद्रा से जुड़े पोर्नोग्राफी मामले में रोज नए-नए मोड़ और खुलासे सामने आ रहे हैं। बता दें कि इस मामले में बयान दर्ज कराने के लिए Sherlyn Chopra बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुई थी। Sherlyn Chopra ने अपने बयान में राज कुंद्रा के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट, शर्लिन चोपड़ा ऐप और शिल्पा के साथ उनके रिश्ते के बारे में नया खुलासा किसा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राज ने उनसे सेक्शुअल मिसकंडक्ट किया था। शर्लिन ने कहा, राज ने उन्हें बताया था कि उसकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के साथ उसका रिश्ता कॉम्प्लिकेटेड है और वह घर पर ज्यादातर समय तनाव में रहता है।
Read more: मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में सरकार का बड़ा फैसला, OBC को मिलेगा इतना रिजर्वेशन
2021 में राज के खिलाफ दर्ज कराई थी एफआइआर
बता दें कि शर्लिन ने अप्रैल 2021 में राज के खिलाफ FIR भी की थी। राज 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में हैं। निचली अदालत ने 28 जुलाई को जमानत देने से मना कर दिया है। इस बीच शर्लिन का कहना है कि राज कुंद्रा 27 मार्च 2019 को बिजनेस मीटिंग के बाद एक मैसेज के चलते बिना बताए उनके घर आया था। शर्लिन ने आरोप लगाया कि राज उनसे जबरदस्ती करने लगा, जबकि वो इसके लिए मना करती रहीं। शर्लिन ने राज से कहा था कि वह एक शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ता नहीं रखना चाहतीं और न ही बिजनेस को निजी जिंदगी के साथ मिलाना चाहती हैं।
Read more: Today’s History, 29July : जानें आज का इतिहास…
राज की तरह गिरफ्तारी का डर
गौरतलब है कि शर्लिन को पहले ही मुंबई पुलिस के साइबर सेल ने 2020 में आर्म्सप्राइम के खिलाफ दर्ज FIR में आरोपी के रूप में पेश किया था। क्राइम ब्रांच ने उन्हें 26 जुलाई, 2021 को पोर्न फिल्म रैकेट मामले में एक बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। इसके बाद उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया। अपनी याचिका में कहा कि उन्हें राज कुंद्रा की तरह गिरफ्तारी का डर है। अदालत ने 28 जुलाई को गिरफ्तारी के खिलाफ शर्लिन को अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है।
Read more: Tokyo Olympics 2020: झारखंड की दीपिका को अगले ROUND मे एंट्री
Read more: नहीं रहे Badminton के दिग्गज खिलाड़ी…
Read more: BREAKING : JAC बोर्ड 10वीं का RESULT जारी, यहां देखें










