spot_img

झारखंड में फिर बरसेंगे बदरा, इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की धरती पर मानसून एक बार फिर मेहरबान होने को है। आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ने लगी है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यानी सावन की विदाई से पहले झारखंड के कई इलाकों में बादल फिर जमकर बरस सकते हैं। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, 29 अगस्त को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। खास तौर पर दुमका, देवघर,जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जैसे जिलों में कहीं तेज बारिश तो कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 28 से 31 अगस्त के बीच राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवायें चलने और वज्रपात की स्थिति बनने की भी आशंका है। रांची समेत झारखंड के दूसरे इलाकों में भी बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। ऐसे में मौसम के अचानक करवट लेने पर थोड़ी-सी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

30-31 अगस्त को भी राहत नहीं

मौसम विभाग के अनुसार 30 और 31 अगस्त को भी राज्य के कई जिलों में बारिश का असर बना रह सकता है। यानी अगले कुछ दिन झारखंड में बादलों की आवाजाही और बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर बिजली चमकने और गरजने के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या खुले स्थानों पर जाने से बचें। मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखें और जब आसमान में बादल गरजें, तो सुरक्षित जगह पर रहना ही समझदारी है।

इसे भी पढ़ें :

दिल्ली-काठमांडू बस सेवा अगले आदेश तक बंद…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और बिगड़े हालात को...

रक्षाबंधन पर विराट कोहली की बहन का भावुक पोस्ट… देखें

Kohramlive : स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रक्षाबंधन परिवार...

चीनी-प्याज के बाद अब 9 रुपये महंगा हुआ दूध…

Kohramlive : त्योहारों से पहले दूध की कीमत बढ़ने...

नेपाल में बाढ़ की मार, 150 रुपये तक महंगा हो गया ये सामान…

Kohramlive : नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन की मार...

राखी वही, मगर तोहफे का अंदाज बिल्कुल नया… देखें वीडियो

Ranchi : रक्षाबंधन आया तो बहनों की हाथों पर राखी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: