spot_img

त्योहारों से पहले रेलवे ने बदला ट्रेनों का रास्ता, कई ट्रेनें रद्द…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : त्योहारों की खुशियां मनाने के लिये अगर आपने महीनों पहले ट्रेन का टिकट बुक कर रखा है, तो सफर शुरू करने से पहले एक बार अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर देख लीजिये। कन्फर्म टिकट हाथ में होने के बावजूद आपकी यात्रा का पूरा प्लान बदल सकता है। रेलवे के उत्तर मध्य और उत्तर पश्चिमी जोन के कुछ हिस्सों में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी कार्यों के कारण सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच करीब 400 ट्रेन ट्रिप प्रभावित होने की संभावना है। इनमें कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि बड़ी संख्या में ट्रेनों को बदले हुये रूट से चलाया जायेगा।

क्यों हो रहा है इतना बड़ा बदलाव?

रेलवे का कहना है कि ट्रैक, इंफ्रास्ट्रक्चर और क्षमता बढ़ाने से जुड़े काम भविष्य में ट्रेन परिचालन को ज्यादा सुचारु और बेहतर बनाने के लिये जरूरी हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, काम के लिये यह अवधि इसलिये चुनी गई है क्योंकि इसके बाद दशहरा, दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ रहने की संभावना है। इसके बाद नवंबर से फरवरी तक कोहरे का असर रहता है। मार्च-अप्रैल में परीक्षा और होली की आवाजाही बढ़ती है और फिर गर्मी की छुट्टियों का सीजन शुरू हो जाता है। ऐसे में रेलवे के पास बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिये सीमित समय उपलब्ध रहता है।

तीन चरणों में होगा काम

रेलवे के मुताबिक कार्य तीन चरणों में पूरा किया जायेगा। प्री-प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग: 31 अगस्त तक। प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग: 1 सितंबर से 12 अक्टूबर तक। नॉन-इंटरलॉकिंग: 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक।

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द?

यात्रियों की सुविधा के लिये प्रमुख रद्द ट्रेनें और उनकी प्रभावित अवधि…

12197 भोपाल–ग्वालियर: 1 से 15 अक्टूबर, 15 ट्रिप
12198 ग्वालियर–भोपाल: 1 से 15 अक्टूबर, 15 ट्रिप
11086 ग्वालियर–SMVT बेंगलुरु: 2 और 9 अक्टूबर
11085 SMVT बेंगलुरु–ग्वालियर: 4 और 11 अक्टूबर
64618 ललितपुर–बीना: 20 से 26 सितंबर
64617 बीना–ललितपुर: 20 से 26 सितंबर
61611 बीना–रुठियाई: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61612 रुठियाई–बीना: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61625 बीना–रुठियाई: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61626 रुठियाई–बीना: 30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61619 बीना–कटनी मुड़वारा: 21 सितंबर तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर
61620 कटनी मुड़वारा–बीना: 21 सितंबर तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर
22169 रानी कमलापति–सांतरागाछी: 14 अक्टूबर
22170 सांतरागाछी–रानी कमलापति: 15 अक्टूबर
22161 भोपाल–दमोह: 9 से 15 अक्टूबर
22162 दमोह–भोपाल: 10 से 16 अक्टूबर
इन ट्रेनों का रूट बदलेगा—ध्यान से देख लें रास्ता

कई लंबी दूरी की ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों पर वैकल्पिक रूट से चलाया जायेगा। इनमें अहमदाबाद–दरभंगा, दरभंगा–अहमदाबाद, अहमदाबाद–बलिया सिटी, वाराणसी–अहमदाबाद, गोरखपुर–ओखा, ओखा–गोरखपुर, सूरत–मुजफ्फरपुर, मुजफ्फरपुर–सूरत जैसी ट्रेनें शामिल हैं। कई ट्रेनों को गुना–ग्वालियर–इटावा–गोविंदपुरी या इसके विपरीत रूट से चलाया जायेगा। वहीं दादर–बलिया, बलिया–दादर, दादर–गोरखपुर और गोरखपुर–दादर जैसी ट्रेनों को इटारसी–जबलपुर–कटनी–सतना–मानिकपुर रूट से चलाने की जानकारी दी गई है। वहीं, भोपाल–रीवा, रीवा–रानी कमलापति, भोपाल–धनबाद, धनबाद–भोपाल, भोपाल–चोपन, चोपन–भोपाल, भोपाल–सिंगरौली और सिंगरौली–भोपाल समेत कई ट्रेनों के रूट में भी बदलाव रहेगा।

झारखंड आने-जाने वाले यात्री भी रहें अलर्ट

इस बदलाव का असर उन यात्रियों पर भी पड़ सकता है जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और राजस्थान की ओर यात्रा करते हैं। खास तौर पर धनबाद–भोपाल और भोपाल–धनबाद की ट्रेन संख्या 11632/11631 भी प्रभावित रूट वाली ट्रेनों में शामिल है। त्योहार के समय अगर परिवार के साथ रांची, धनबाद, बोकारो या झारखंड के दूसरे शहरों से बाहर जाने का प्लान है, तो सिर्फ टिकट कन्फर्म देखकर निश्चिंत होना ठीक नहीं होगा। ट्रेन की तारीख, रूट और संभावित बदलाव तीनों की जानकारी पहले से जांचना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें :

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, सप्ताह के शुरू में मिलेगी गुड न्यूज…

Kohramlive : सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

नेपाल में 800 मीटर ग्लेशियर टूटने का खौफनाक VIDEO वायरल…

Kohramlive : पहाड़ शांत था, बर्फ अपनी जगह जमी...

रांची में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात बवाल…

Ranchi : राजधानी रांची में लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली...

रांची में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 8 पॉजिटिव…

Ranchi : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, सप्ताह के शुरू में मिलेगी गुड न्यूज…

Kohramlive : सितंबर का पहला सप्ताह कई राशियों के...

‘सॉरी’ कहना आसान, माफी मांगना मुश्किल… जानें क्यों

Kohramlive : ‘सॉरी’ कहना इतना आसान, लेकिन ‘मुझे माफ...

नेपाल में 800 मीटर ग्लेशियर टूटने का खौफनाक VIDEO वायरल…

Kohramlive : पहाड़ शांत था, बर्फ अपनी जगह जमी...

रांची में गर्ल्स हॉस्टल के बाहर देर रात बवाल…

Ranchi : राजधानी रांची में लालपुर थाना क्षेत्र के नगड़ाटोली...

रांची में स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट, 8 पॉजिटिव…

Ranchi : राजधानी रांची में स्वाइन फ्लू के मामलों...