spot_img
spot_img

धनबाद रेलखंड पर रेलवे ने रचा स्पीड का इतिहास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : भारतीय पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद डिवीजन में पहली बार किसी ट्रेन ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छूकर नया कीर्तिमान बना दिया। अब तक राजधानी, शताब्दी और वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों की अधिकतम औसत स्पीड 130 किमी/घंटा मानी जाती थी, लेकिन इस सफल परीक्षण ने रेलवे की क्षमता को नई ऊंचाई दे दी है। बीते 13 दिसंबर को बख्तियारपुर–राजगीर–तिलैया–कोडरमा–धनबाद रेलखंड पर विंडो ट्रेलिंग इंस्पेक्शन के दौरान यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ। खास बात यह रही कि जब ट्रेन 150 की रफ्तार से सरपट दौड़ रही थी, तब कोच के अंदर गिलास में रखा पानी तक नहीं हिला। यह नजारा ट्रैक की मजबूती, स्मूथनेस और आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की कहानी कह गया। पूर्व मध्य रेलवे (ECR) ने इसे बेहतरीन ट्रैक स्ट्रक्चर, मजबूत मेंटेनेंस सिस्टम एवं आधुनिक रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर का नतीजा बताया है। एडवांस्ड मेंटेनेंस प्रोसेस और सेफ्टी पर लगातार फोकस की वजह से यात्रियों को बेहतर राइड क्वालिटी मिल रही है। लोकसभा में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी स्पष्ट किया कि “ट्रेनों की गति ट्रैक की क्षमता, रूट डिजाइन, स्टॉपेज, सिग्नलिंग और रखरखाव पर निर्भर करती है। वंदे भारत ट्रेनें संबंधित सेक्शन की अधिकतम अनुमत गति पर ही चलाई जा रही हैं।” रेल मंत्री ने बताया कि पिछले 11 वर्षों में ट्रैक अपग्रेड, सिग्नल सिस्टम में सुधार, इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिकीकरण से रेलवे की स्पीड कैपेसिटी लगातार बढ़ी है। धनबाद की पटरी पर 150 की रफ्तार यह संकेत है कि भारतीय रेलवे अब तेज, सुरक्षित और आधुनिक भविष्य की ओर पूरी रफ्तार से बढ़ रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 जून से इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य…

Kohramlive : आसमान में ग्रहों की चाल बदलने वाली...

ग्रेजुएट युवाओं के लिये SBI, BoB और सेंट्रल बैंक में निकली बंपर वैकेंसी…

Kohramlive : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख...

अफसर बनने का बेहतरीन मौका, सैलरी डेढ़ लाख तक…

Kohramlive : सेंट्रल नौकरी की चाहत रखने वाले लोगों...

संडे स्पेशलः जन्म से मृत्यु तकः डर की डोर से बंधी जिंदगी…

Kohramlive : सुबह की पहली किरण के साथ जब...

अकेलेपन की दवा बनी AI गुड़िया, बुजुर्गों की जिंदगी में घोल रही अपनापन…

Kohramlive : बढ़ती उम्र के साथ सबसे बड़ी चुनौती...