LATEHAR : लातेहार के टोरी जंक्शन के प्लेटफाॅर्म नंबर 2-3 पर पेड़ की शाखा काटने के दौरान गिरकर रेलकर्मी फूलचंद महतो (35) की जान चली गई। वह लातेहार टीआरडी में हेल्फर के पद पर कार्यरत थे। वह धनबाद के प्रधानघंटा गांव के रहनेवाले थे। उनके दो छोटे बच्चे हैं।
इसे भी पढ़ें : जानें कौन सी सब्जियां जून के महीने में लगा सकते हैं, कैसे करें देखभाल
मदद नहीं करने का आरपीएफ पर आरोप
परिजन व सहकर्मियों ने आरोप लगाया है कि घटना के बाद मदद की गुहार लगाने के बाद भी आरपीएफ के लोग नहीं पहुंचे। फूलचंद की मौत के बाद आरपीएफ सामुदायिक स्वास्थ केंद्र चंदवा में महज जानकारी लेने पहुंची थी।
इसे भी पढ़ें : पुलिस के हत्थे चढ़ा भाकपा माओवादी सब जोनल कमांडर उदय, भाइयों से मिलने…
रेलवे का सिग्नल नहीं दिखने से हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, रेलवे का सिग्नल नहीं दिखने के कारण पेड़ की शाखा की कटाई करने के लिए रेलकर्मी फूलचंद महतो पेड़ पर चढ़े थे। इसी क्रम में वे असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर गए। तत्काल सहकर्मी उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचे। जहां चिकित्सक डॉ. निर्मला शांति लकड़ा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : कमरे से मिली वृद्ध महिला की लाश, बहू और उसके परिजनों से पुलिस ने की पूछताछ






