spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी रांची के “इलेवन रेस्टोरेंट” में रेड…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

 Ranchi : झारखंड में हुक्का बार पर पहले ही सख्त पाबंदी लग चुकी है, लेकिन इसके बावजूद राजधानी रांची में नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थीं। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू स्थित “इलेवन रेस्टोरेंट” में बिना किसी डर के हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था, जिसकी भनक जैसे ही प्रशासन को लगी, SDO के निर्देश पर कोटपा टीम और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा।

नशे का अड्डा बना था रेस्टोरेंट

कार्रवाई के दौरान टीम ने भारी मात्रा में हुक्के में इस्तेमाल होने वाले फ्लेवर्ड और नशीले पदार्थ जब्त किये। थानेदार अनिल तिवारी के मुताबिक, यह पूरा हुक्का बार अवैध तरीके से चल रहा था। मौके से कई तरह के हुक्का फ्लेवर्स, चिमनी, पाइप, कोयला और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

अचानक छापेमारी से मचा हड़कंप

जैसे ही पुलिस और कोटपा की टीम रेस्टोरेंट में पहुंची, हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट युवाओं से खचाखच भरा था, और सभी हुक्का पीने में मशगूल थे। हैरानी की बात यह रही कि वहां कई कम उम्र के छात्र भी मौजूद थे जिन्हें खुलेआम नशा परोसा जा रहा था।

मौके पर मिला जुआ खेलने का सामान

रेस्टोरेंट में सिर्फ हुक्का ही नहीं, बल्कि कैसिनो में इस्तेमाल होने वाले कार्ड भी बरामद किये गये हैं, जिससे यह साफ होता है कि यह जगह नशे और जुए के अड्डे में तब्दील हो चुकी थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यहां संगठित अवैध गतिविधियां तो नहीं चल रही थीं।

संचालक पर सख्त कार्रवाई तय

रेस्टोरेंट संचालक पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस ने हुक्का पी रहे युवाओं और संचालक दोनों पर फाइन ठोका है। फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट, कोटपा और पुलिस की संयुक्त टीम अब इस मामले में विस्तृत जांच कर रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...