Delhi : पंजाब के CM भगवंत मान के दिल्ली स्थित कपूरथला हाउस में चुनाव आयोग की टीम ने आज रेड की है। इस कार्रवाई को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने ट्विटर पर लिखा कि, “दिल्ली पुलिस भगवंत मान के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं, वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख को जवाब देंगे।”
दिल्ली पुलिस @BhagwantMann जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुँच गई है।
भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुँच जाते हैं।
वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!
— Atishi (@AtishiAAP) January 30, 2025










