kohramlive desk : बुधावर को भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बड़ा ऐलान किया है। जारी T20 World Cup के तहत BCCI ने राहुल द्रविड़ को आधिकारिक रूप से टीम इंडिया का नया कोच के पद पर नियुक्त कर दिया है। अब यह तो पहले से साफ है कि वर्तमान कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल विश्व कप के बाद खत्म हो रहा है और उन्होंने पहले ही साफ कर दिया था कि वह अब टीम इंडिया के कोच बनने रहने के इच्छुक नहीं हैं।
🚨 NEWS 🚨: Mr Rahul Dravid appointed as Head Coach – Team India (Senior Men)
More Details 🔽
— BCCI (@BCCI) November 3, 2021
इसी के बाद बॉस सौरव गांगुली और सचिव जय शाह मिलकर जोर-शोर से अगले कोच की की तलाश में जुड़ गए थे। द्रविड़ से पहले अनुरोध किया गया था, तो उन्होंने साफ इनकार करते हुए एनसीए से ही जुड़े रहने की बात कही थी। इसके बाद और कई लोगों से बात की गयी, जिसमें टॉम मूडी, वीवीएस लक्ष्मण सहित कई दिग्गज शामिल थे, लेकिन किसी से भी बात न बनने के बाद एक बार फिर से बीसीसीआई की तलाश रूपी सुयीं द्रविड़ की तरफ घूम गयी।
राहुल द्रविड़ ने बयान जारी किया
टीम इंडिया का कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने बयान जारी किया है। राहुल द्रविड़ की ओर से कहा गया है कि टीम इंडिया का कोच बनना बेहद ही गर्व की बात है। रवि शास्त्री की अगुवाई में टीम इंडिया ने बेहतरीन काम किया है, जिसे मैं आगे ले जाने की कोशिश करूंगा। मैंने कई खिलाड़ियों के साथ इंडिया ए, अंडर-19 और NCA में काम किया है, ऐसे में उनके साथ काम करने में मज़ा आएगा। अगले दो साल में बड़े इवेंट्स हैं, सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के साथ मिलकर हम गोल पूरा करने की कोशिश करेंगे।
सौरव गांगुली ने कहा
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी इस मौके पर बयान जारी किया। सौरव गांगुली ने कहा है कि राहुल द्रविड़ का हम स्वागत करते हैं, बतौर खिलाड़ी उनका रिकॉर्ड शानदार है और उनकी महानतम खिलाड़ियों में होती है। एनसीए के हेड के तौर पर उन्होंने शानदार काम किया है। हमें उम्मीद है कि वो भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस मौके पर कहा कि इस जॉब के लिए राहुल द्रविड़ से बेहतर कोई नहीं हो सकता था, हमें इससे काफी खुशी है। अगले दो साल में दो वर्ल्डकप हैं, ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान बिल्कुल सही चॉइस हैं।
क्रिकेट करियर राहुल द्रविड़ का
कुल टेस्ट: 164, 13288 रन, 36 शतक, 52.31 औसत
कुल वनडे: 344, 10889 रन, 12 शतक, 39.16 औसत








