Ranchi : झारखंड के पूर्व CM रघुवर दास रांची पहुंच गये हैं। रांची एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद वे रांची पहुंचे हैं। यहां से वे अपने धुर्वा स्थित आवास पहुंचे। मौके पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “मुझे 14 महीना भगवान जगन्नाथ की धरती पर ओडिशा की जनता का सेवा करने का मौका मिला। तो 14 महीना मेरी कर्म भूमि ओडिशा थी लेकिन अब अपनी जन्म भूमि और कर्म भूमि पर फिर मैं वापस आया हूं इसके लिए राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का बहुत आभार। मैं हमेशा सक्रिय ही रहा हूं चाहे वो राज्यपाल पद हो, चाहे मुख्यमंत्री का पद हो या चाहे कार्यकर्ता की भूमिका हो मैं हमेशा सक्रिय ही रहा। पार्टी जो भूमिका तय करेगी उस योजना के तहत काम करूंगा।” जानकारी के मुताबिक ओडिशा में नये गवर्नर के पदभार ग्रहण करने के बाद रघुवर दास भी BJP जॉइन कर सकते हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि जल्द ही वे पॉलिटिक्स में एक्टिव होते नजर आयेंगे। वहीं खबर यह भी है कि पार्टी ने कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है।
#WATCH रांची: ओडिशा के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद रांची पहुंचे रघुवर दास का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
उन्होंने कहा, “…मुझे 14 महीना भगवान जगन्नाथ की धरती पर ओडिशा की जनता का सेवा करने का मौका मिला। तो 14 महीना मेरी कर्म भूमि ओडिशा थी लेकिन अब अपनी जन्म भूमि… pic.twitter.com/VfgDFd4bhq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2024
#WATCH रांची (झारखंड): ओडिशा के पूर्व राज्यपाल रघुबर दास ने कहा, ” मैं हमेशा सक्रिय ही रहा हूं चाहे संवैधानिक पद में रहा हूं, मैं संवैधानिक पद का निर्वाह करते हुए कहीं भी रहा मैं हमेशा सक्रिय रहा। चाहे वो राज्यपाल पद का हो, चाहे मुख्यमंत्री पद का हो..चाहे कार्यकर्ता की भूमिका हो… pic.twitter.com/m56Tnhlb6q
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 26, 2024
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM



